इस IPL टीम के खिलाड़ियों का T20 World Cup में दिखेगा दबदबा, KKR-SRH इस मामले में सबसे पीछे

Indian Team for T20 World Cup: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम मंगलवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई। टीम में कुल 15 नाम शामिल हैं और 4 रिजर्व खिलाड़ी भी रखे गए हैं। रिंकू सिंह को इस टीम में शामिल नहीं किया जा सका। उनके अलावा केएल राहुल को भी टीम में जगह नहीं मिली।

कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में फ्रेंचीइजी के हिसाब से शामिल खिलाड़ियों को देखा जाए तो सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम के ज्यादा खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। मुंबई इंडियंस टॉप पर है।

pant and pandya

मुंबई इंडियंस से चार खिलाड़ी भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल किये गए हैं। खास बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा औरउपकप्तान हार्दिक पांड्या दोनों ही मुंबई इंडियंस से आते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी टीम में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं।

दिल्ली के कुल तीन खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल किये गए हैं। दिल्ली के अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम से तीन खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किये गए हैं। आरसीबी का प्रदर्शन भी आईपीएल में खराब रहा है लेकिन वर्ल्ड कप की टीम में दो खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से दो और पंजाब किंग्स से एक नाम शामिल किया गया है।

आईपीएल टीमों से टी20 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पन्त, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स: रविन्द्र जडेजा, शिवम दुबे

आरसीबी: विराट कोहली, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स: अर्शदीप सिंह

मुख्य टीम के अलावा चार नामों को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस से आते हैं। खलील अहमद दिल्ली में शामिल हैं। उनके अलावा रिंकू सिंह केकेआर की टीम में हैं और आवेश खान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+