IPL 2025: मुंबई इंडियंस होगी प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली पहली टीम? हार्दिक-जयवर्धने की चल रही मनमानी

IPL 2025: मुंबई इंडियंस में इस आईपीएल के दौरान कुछ भी सही घटित नहीं हो रहा है। मैदान पर प्रदर्शन और निर्णय दोनों गलत जा रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को खेला गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करीबी हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ के खिलाफ मुंबई के चेज में तिलक वर्मा को अंत में रिटायर्ड आउट करने का फैसला लेते हुए मिचेल सैंटनर को खेलने के लिए भेज दिया। हालांकि तब तक देर हो गई थी और सैंटनर को भेजने का कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन इस मामले ने तूल पकड़ा है।

ipl 2025

तिलक वर्मा की जगह सैंटनर को भेजने का फैसला कोच महेला जयवर्धने का था क्योंकि कप्तान हार्दिक पांड्या उस समय क्रीज पर थे और तिलक वर्मा भी साथ में थे। वर्मा की जगह सैंटनर को भेजने पर सवाल खड़े हुए हैं और आवाज उठाने वालों में हरभजन सिंह का पहला नाम है।

हरभजन सिंह ने इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि अगर तिलक वर्मा की जगह पोलार्ड जैसे किसी प्लेयर को भेजने का निर्णय लिया जाता, तो ठीक होता लेकिन सैंटनर को तिलक वर्मा की जगह भेजने पर मैं तो सहमत नहीं हूँ। तिलक वर्मा से अच्छा सैंटनर नहीं खेल सकते।

हार्दिक-जयवर्धने की प्रतिक्रिया

टीम के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यह रणनीतिक फैसला था इसलिए मैंने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करते हुए सैंटनर को भेज दिया। उधर हार्दिक पांड्या ने कुछ और कहा है। हार्दिक पांड्या ने कहा कि हमें कुछ बड़े शॉट्स की जरूरत थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। क्रिकेट में कुछ दिन ऐसे आते हैं, जब आप अच्छा नहीं कर पाते। मैं इसे एकदम सरल तरीके से देखता हूँ।

तिलक को किया था ईशान किशन की जगह रिटेन

तिलक वर्मा को इस तरह रिटायर्ड आउट करने का फैसला लेने वाली मुंबई इंडियंस ही थी, जिसने ईशान किशन को छोड़कर वर्मा को रिटेन किया था। किशन ने हैदराबाद में जाते ही शतक जमा दिया और तिलक पिछले कुछ मैचों से रनों के लिए संघर्ष ही कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या की भूमिका भी तिलक वर्मा को रिटेन करने में रही है। ऐसे में अब रिटायर्ड आउट करने का फैसला बेइज्जत करने वाला है।

एक ही मैच में मुंबई के दो कप्तान

एक ही मैच में दो कप्तान मुंबई इंडियंस की तरफ से देखने को मिले हैं। हार्दिक पांड्या के अलावा जयवर्धने डग आउट से कप्तानी कर रहे थे। ऐसे में टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ना तय था। अगर तिलक वर्मा को क्रीज पर रुकने देते, तो शायद उनके बैट से दो बड़े हिट आते और मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करने का मौका मिल जाता।

Take a Poll

रोहित शर्मा को किया साइडलाइन

अंत में हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी तो रन नहीं आए। उन्होंने सिंगल लेने से मना कर दिया, तो टीम के मालिक आकाश अम्बानी ने बाहर से नाराजगी जताई थी, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कुल मिलाकार अगर ऐसा ही चलता रहा, तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली पहली टीम होगी क्योंकि रणनीतिक फैसले ठीक नहीं जा रहे हैं। रोहित शर्मा को तो बिलकुल जूनियर की तरह ट्रीट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+