‘पाकिस्तान के KL Rahul है मोहम्मद रिजवान’, सोशल मीडिया पर पाक ओपनर की उड़ी धज्जियां

नई दिल्ली, 12 सितंबर: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। खासतौर पर पाक ओपनर मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) की तुलना तो टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) तक से की जा रही है। फैंस का ऐसा कहना है कि रिजवान टी20 क्रिकेट के मामले में पाकिस्तान के केएल राहुल है।

रिजवान ने खेली धीमी पारी

रिजवान ने खेली धीमी पारी

फाइनल में पाकिस्तान के सामने 171 रन का टारगेट था। शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से टीम को जोरदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन देखने को नहीं मिला। 22 पर दो विकेट गंवाने के बाद रिजवान ने हमेशा की तरह समय लेते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया। रिजवान ने 46 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और 49 गेंदों पर केवल 55 रन बनाकर आउट हुए। अर्धशतकीय पारी के दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 4 चौके और एकमात्र छक्का देखने को मिला।

राहुल भी होते हैं ट्रोल

राहुल भी होते हैं ट्रोल

फटाफट क्रिकेट में केएल राहुल भी अपनी धीमी पारी और बहुत ही कम स्ट्राइक रेट होने के चलते हमेशा से आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भी केएल का स्ट्राइक रेट सिर्फ 122.22 का रहा। रिजवान को भी राहुल की ही तरह टी20 क्रिकेट में कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एशिया कप 2022 में पाक ओपनर ने कहने को 6 मैचों में सबसे ज्यादा 281 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट मात्र 117.57 का देखने को मिला।

फैंस ने उड़ाया मजाक

फैंस ने उड़ाया मजाक

धीमी बल्लेबाजी और टीम को जीत ना दिला पाने के चलते ट्विटर पर मोहम्मद रिजवान की तुलना केएल राहुल से की जा रही और फैंस उनका खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'रिजवान पाकिस्तान के राहुल है।' एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'रिजवान केएल राहुल के अल्ट्रा प्रो मैक्स वर्जन है।' एक फैन ने लिखा 'जैसे पाक के पास कोहली की तरह बाबर है, पांड्या की तरह आसिफ अली है, वैसे ही राहुल की तरह रिजवान भी है।'

23 रन से मिली हार

23 रन से मिली हार

फाइनल में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170-6 का स्कोर बनाया था। भानुका राजपक्षे (71) टॉप स्कोरर रहे, जबकि पाक की ओर से हारिस राउफ को 3 विकेट मिले। पाकिस्तान की टीम 171 रनों की जवाब में 147 पर ऑलआउट हो गई और मैच 23 रन गंवा बैठी। रिजवान (55) टीम के टॉप स्कोरर रहे। वहीं, श्रीलंका की जीत में प्रमोद मदुशन ने 4 विकेट अपनी झोली में डाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+