अगर 2011 में धोनी ना होते तो क्या वो सिक्स कोई और मारता? माही के बिना रोहित-कोहली कैसे बनते सुपरस्टार?

MS Dhoni World Cup 2011 Final Six: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई यानी सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। यही वजह है कि देशभर में थाला के फैंस अपने ही अंदाज में उनके जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बावजूद फैंस के बीच उनका क्रेज बना रहता है।

छक्का जड़ टीम को दिलाई थी यादगार जीत (MS Dhoni World Cup 2011 Final Six)

2 अप्रैल 2011 की वो रात कौन भूल सकता है जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर छक्का मारकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था। वो सिर्फ एक सिक्स नहीं था, वो पूरे देश की धड़कनों की जीत थी। लेकिन सोचिए... अगर धोनी नहीं होते, तो क्या ये सिक्स कोई और मार पाता? अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते तो भारतीय क्रिकेट का भविष्य क्या होता?

MS Dhoni 1

धोनी के बिना सुपरस्टार बनते रोहित-कोहली?

धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नया विज़न, एक नई सोच और ठंडे दिमाग वाला नेतृत्व दिया। अगर माही ना होते तो शायद रोहित शर्मा को 2013 में चांस ही नहीं मिलता। धोनी ने ही रोहित को ओपनर बनाया और वहीं से रोहित सुपरस्टार बने। विराट कोहली को भी धोनी ने संभाला, उन्हें गाइड किया और धीरे-धीरे भारत की कप्तानी सौंप दी। ऐसे में कह सकते हैं कि धोनी के बिना रोहित-विराट का सुपरस्टार बनना मुश्किल होता।

यूसुफ पठान, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना को निखारा

धोनी ने हमेशा फ्रंट से लीड किया। चाहे 2007 का टी20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का वनडे वर्ल्ड कप। उन्होंने अपने फैसलों से सबको चौंकाया, लेकिन नतीजे हमेशा टीम इंडिया के फेवर में आए। सोचिए अगर धोनी ना होते तो क्या यूसुफ पठान, रविंद्र जडेजा, या सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी उतने आगे बढ़ पाते? धोनी के बिना शायद हम DRS को "Dhoni Review System" ना कहते।

आज जब फैंस विराट के कवर ड्राइव और रोहित के पुल शॉट पर झूमते हैं तो कहीं ना कहीं माही की सोच और बैकिंग उसमें शामिल होती है। इसलिए सवाल बस इतना है - अगर धोनी नहीं होते, तो क्या हम क्रिकेट में वो सुनहरा दौर देख पाते? तो इसका जवाब है शायद नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+