'थाला फॉर अ रीजन,' DHONI ने फैन का सपना पूरा कर जीता दिल, देखें वायरल वीडियो
MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स की कोई कमी नहीं है। दुनिया भर में उनको चाहने वाले हैं और एक झलक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। फैन्स उनसे मिलने और सेल्फी लेने की चाह भी रखते हैं। धोनी भी हर बार दिल जीतने वाला कार्य करते हैं।
इस बार एक फैन ने आकर धोनो को अपनी बाइक पर ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया और माही ने निराश नहीं किया। धोनी खुद भी बाइक के काफी शौक़ीन हैं। इस वजह से उन्होंने अपने फैन का कहना मानते हुए ऑटोग्राफ दे दिया और वीडियो वायरल हो गया।

धोनी को उनके मजाकिया स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। कई बार फैन्स से वह मजाक भी कर लेते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के इतने सालों बाद भी धोनी के प्रशंसकों में कोई कमी नहीं आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स उनको देखने के लिए आईपीएल के हर मैच में अलग-अलग शहर पहुँच जाते हैं।
एमएस धोनी का खेल से संन्यास लेना चर्चा का विषय रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को खेलते रहना चाहिए, जबकि अन्य लोगों का तर्क है कि अब समय आ गया है कि उन्हें खेल से अलग हट जाना चाहिए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौक़ा देना चाहिए।
पिछले सीजन से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के सबसे सफल कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया और आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। रोहित और धोनी दोनों ने पांच-पांच बार बतौर कप्तान टाइटल जीता है।
आईपीएल टीमों की तरफ से कुछ समय बाद प्लेयर्स रिटेन और रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स माही को टीम में रखेगी या नहीं। बीसीसीआई अनकैप्ड प्लेयर का नियम भी लेकर आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications