ऋतुराज गायकवाड़ का हाथ फ्रैक्चर हुआ या CSK की टीम ही फ्रैक्चर हो गई? अब कैसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री!
MS Dhoni vs Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना कप्तान बदलकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, इसके पीछे की वजह टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का चोटिल होना है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई। लेकिन बतौर कप्तान आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में ही धोनी ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने किया धोनी को अनफॉलो? (MS Dhoni vs Ruturaj Gaikwad)
अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि टीम के पूर्व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी को अनफॉलो कर दिया है। जिससे चेन्नई सुपर किंग्स कैंप के भीतर दरार की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन क्या इस बात में कोई सच्चाई है? क्या गायकवाड़ ने वास्तव में चेन्नई के दिग्गज धोनी से मुंह मोड़ लिया है। या फिर यह सोशल मीडिया पर फैली हुई बस अफवाह है?

क्या सच में चोटिल हो गए हैं गायकवाड़
यह विवाद एमएस धोनी के सीएस के कप्तान बनने के बाद सामने आया है। गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से चोट की पुष्टि की, जिसमें एमआरआई स्कैन का हवाला दिया गया जिसमें हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चला। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद सीएसके के ट्रेनिंग सेशन के फुटेज में गायकवाड़ को अपने घायल दाहिने हाथ से फुटबॉल खेलते हुए दिखाया गया। जिससे फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे।
ऐसे मिलेगी प्लेऑफ में एंट्री
चेन्नई की टीम लगातार चार हार का सामना कर चुकी है, जिसमें सबसे हालिया हार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली है। एक समय में भरोसेमंद रही "येलो ब्रिगेड" परेशान दिख रही है। चेन्नई को अभी इस सीजन में 8 और मैच खेलने हैं। अगर सीएसके इन 8 में से 7 मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 16 अंक हो जाएंगे और आईपीएल के इतिहास में देखा गया है कि 16 अंक के साथ अकसर टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है।












Click it and Unblock the Notifications