धोनी बने कोहली के ड्राइवर, डिनर के बाद रात को कराई रांची की सैर, वीडियो ने मचाया तहलका
भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, की दोस्ती ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। हाल ही में रांची में एक बेहद प्यारा नज़ारा देखने को मिला, जिसने फैंस को 'माही-विराट' के पुराने दिनों की याद दिला दी।
दरअसल, जब विराट कोहली भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए रांची पहुंचे, तो धोनी ने उन्हें और कुछ अन्य टीममेट्स को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया।

कैमरे के सामने कैद हुआ नजारा
डिनर खत्म होने के बाद, जो नज़ारा कैमरे में कैद हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धोनी खुद अपनी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं, और उनके बगल वाली सीट पर विराट कोहली बैठे हैं। धोनी, अपने खास दोस्त विराट को खुद ड्राइव करके होटल छोड़ने जा रहे थे।
డిన్నర్ తర్వాత స్వయంగా తన కారులో విరాట్ కోహ్లీని టీం హోటల్ దగ్గర డ్రాప్ చేసిన MS ధోని#MSDhoni #Dhoni #ViratKohli #Kohli #SportsUpdate #OIUpdates #Oneindiatelugu pic.twitter.com/CuOdWbt8W3
— oneindiatelugu (@oneindiatelugu) November 28, 2025
फैंस ने बरसाया प्यार
यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया और फैंस इसे "दोस्ती की सवारी" और "MahiRat Reunion" कहकर खूब प्यार दे रहे हैं। यह घटना केवल एक छोटी सी बात नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि इन दोनों महान खिलाड़ियों के बीच मैदान के बाहर कितना गहरा आपसी सम्मान और रिश्ता है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए टीम इंडिया रांची में मौजूद है। रविवार को दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इस दौरान धोनी ने मौका देखकर अपने पुराने साथियों को खाने के लिए घर बुला लिया। कोहली और धोनी की दोस्ती काफी पुरानी है।
टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद अब भारतीय टीम को वनडे सीरीज में अपना दमखम दिखाना है, कोहली और रोहित के आने से एक अलग ऊर्जा टीम में आएगी।












Click it and Unblock the Notifications