दानवों के बीच योद्धा बनकर जंग के मैदान में उतरे महेंद्र सिंह धोनी, 'अथर्वा' से माही की नई पारी शुरू
नई दिल्लीः भारत के लीजेंडरी कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी अपनी काबिलियतों के चलते क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहे हैं। उनको ना केवल एक महान कप्तान के रूप में देखा गया बल्कि वे एक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी साबित हुए और मैदान के बाहर उनके विनम्र व्यवहार ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। अपने रिटायरमेंट से भारतीय खेल प्रेमियों के आंसू निकाल देने वाले दिग्गज धोनी आईपीएल में अपनी उपस्थिति के जरिए अभी भी क्रिकेट में नजर आते हैं और अब माही ने एक और धमाकेदार डेब्यू करने का फैसला किया है जिसमें वह एक ग्राफिक नोवल 'अथर्वा' के साथ हाजिर हो रहे हैं।

धोनी का नया अवतार-
धोनी ने इस बात की जानकारी फेसबुक पोस्ट पर दी है जहां पर वे एक नए अवतार में अपनी नई पारी के बारे में जानकारी देते हैं। धोनी के ग्राफिक नोवल अथर्वा में आप अपने पूर्व कप्तान को दानवों जैसे दिखने वालों से लड़ते हुए योद्धा के रूप में देख सकते हैं। धोनी किसी प्राचीन योद्धा के अंदाज में नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर वीडियो शेयर की और उसमें कैप्शन दिया कि, मैं खुशी के साथ अपने नए अवतार अथर्वा के बारे में घोषणा करता हूं।
Recommended Video

नोवेल के ग्राफिक्स शानदार-
वीडियो में धोनी काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं और ग्राफिक्स भी बहुत ही शानदार बन हैं जिनकी तारीफ की जा सकती है। अभी यह देखना बाकी है कि धोनी के क्रिकेट फैंस उनके अवतार को किस तरीके से देखेंगे। लेकिन इतना तय है कि इस ग्राफिक नोवल को धोनी की अपार लोकप्रियता का फायदा मिलने जा रहा है और जिस तरह की फाइटिंग स्पिरिट धोनी के अंदर है उसके हिसाब से यह कैरेक्टर भी धोनी के ऊपर सूट कर रहा है। धोनी को कई उतार-चढ़ाव के बीच फिर से वापसी करने वाले एक योद्धा के तौर पर ही देखा जाता है।
यहां देखें 'अथर्वा' का टीजर-
आईपीएल के पिछले सीजन में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था तो सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों ने एक पोस्ट की थी जिसमें मार्वल कॉमिक्स के सभी सुपर हीरो धोनी को सलामी दे रहे थे। तो धोनी के इर्द-गिर्द ऐसी इमेज घूमते रहती है कि एक सुपर हीरो की कहानी उनको केंद्र में रखकर लिखी जा सकती है और लगता है 'अथर्वा' एक ऐसी शुरुआत है।
अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने जीवन का अलग तरीके से लुत्फ ले रहे हैं वह परिवार के साथ भी समय बिताते हैं, क्रिकेट भी खेल लेते हैं और अब 'अथर्वा' जैसी नई शुरुआत के साथ अपने आप को विभिन्न कामों में व्यस्त देख पा रहे हैं।

एक और IPL सीजन के लिए माही तैयार-
धोनी की इनफील्ड एक्टिविटी के बारे में बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का यह कप्तान आईपीएल 2022 में फिर से खेलने के लिए तैयार है। आईपीएल 2022 से पहले 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में 1 मेगा नीलामी होगी लेकिन धोनी को सीएसके ने पहले ही रिटेन किया हुआ है। आईपीएल प्रतियोगिता के मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है।
चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ-साथ रविंद्र जडेजा, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड को भी रिटेन किया गया है क्योंकि एक फ्रेंचाइजी एक बार में 4 खिलाड़ियों को ही रिटर्न कर सकती थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था। यह उम्मीद की जा रही है कि धोनी क्रिकेट से धीरे-धीरे दूरी बनाने की ओर है और शायद आने वाला सीजन आईपीएल में उनका अंतिम पड़ाव भी साबित हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के बाद अभी तक सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीते हैं और वे सभी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications