IPL 2023 के लिए धोनी ने उठाया बल्ला और नेट में बहाया पसीना, लोग बोले- अबकी बार पांचवां खिताब

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। जी हां, धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। धोनी को नेट में प्रैक्टिस करते हुए देख ट्विटर पर फैंस बहुत उतावले हो गए हैं। दरअसल, ट्विटर पर धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि माही ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर दी है।

धोनी ने 2023 की तैयारी की शुरू

धोनी ने 2023 की तैयारी की शुरू

धोनी के इस वीडियो को देख फैंस बहुत खुश हैं और उनके मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं कि चार बार की चैंपियन सीएसके इस बार अपना पांचवा टाइटल जरूर लेकर आएगी। आपको बता दें कि वायरल वीडियो में धोनी को रांची के स्टेडियम में बल्ला थामे हुए देखा जा सकता है और वो नेट में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। वीडियो देखकर यह तो साफ है कि धोनी ने 2023 आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है।

धोनी को बैटिंग करते देख फैंस का रिएक्शन

धोनी को बैटिंग करते देख फैंस का रिएक्शन

नेट में बल्लेबाजी करते हुए का धोनी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर अब लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कहा है, "आईपीएल 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है।" एक अन्य यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा है- 'ऑरेंज कैप लोडिंग।' जबकि एक अन्य यूजर ने कहा है, "कैप्टन कूल इस बैक।" रजत पाटीदार नाम के एक यूजर ने लिखा है, "हम एक और ट्रॉफी जीतने आ रहे हैं बेबी।"

पिछले सीजन में 9वें स्थान पर रही थी चेन्नई

पिछले सीजन में 9वें स्थान पर रही थी चेन्नई

आपको बता दें कि आईपीएल का यह सीजन एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि पिछले साल भी धोनी को लेकर यही कहा जा रहा था, लेकिन उन्होंने आईपीएल से संन्यास की सभी खबरों को खारिज करते हुए यह कहा था कि वो 2023 आईपीएल में सीएसकी की ओर से ही खेलेंगे। हालांकि पिछले साल चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। पिछले सीजन में सीएसके की कमान जडेजा के हाथों में सौंपी गई थी, लेकिन टीम लगातार हारती गई और फिर जडेजा ने कप्तानी धोनी को वापस दे दी थी। सीजन खत्म होने तक चेन्नई की टीम 9वें स्थान पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+