MS Dhoni: क्या आपने देखा धोनी का न्यू लुक और बदला अंदाज! लंबे बालों वाले माही से हुआ फैंस का दीदार

MS Dhoni New Look: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम करते रहे हैं। धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके फैंस फॉलोइंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी जहां भी जाते हैं बड़ी तादाद में फैंस उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल: इन दिनों धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धोनी इस वीडियो में जिस नए लुक में नजर आ रहे हैं फैंस माही का यह लुक काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, धोनी का यह लुक फैंस को 18 साल पहले वाली धोनी की याद दिला रहा है। धोनी ने जब अपना क्रिकेट करियर भारत के लिए शुरू किया था उस समय उनके बाल बेहद लंबे थे।

MS Dhoni 1

बड़े बालों में नजर आए धोनी: साल 2007 में जब पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत में T20 वर्ल्ड कप जीता था। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के लंबे-लंबे बाल हुआ करते थे। सालों बीत गए लेकिन धोनी दोबारा उस अवतार में नजर नहीं आए। अब एक बार फिर धोनी बड़े बालों के साथ फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। ऐसे में धोनी को देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो रही है।

पोनीटेल लुक में आए नजर: धोनी अभी जिस लुक में नजर आ रहे हैं, उसे पोनीटेल लुक कहा जाता है। धोनी अक्सर अपने बालों के साथ कुछ ना कुछ प्रयोग करते रहते हैं। उनका लुक हमेशा फैंस के बीच चर्चा में बना रहता है। धोनी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें धोनी ग्रीन कलर की टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

ट्रंप के साथ तस्वीरें वायरल: धोनी हाल ही में अमेरिका में अपनी छुट्टियां बिताने गए थे। यहां वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ के मैदान पर नजर आए थे। धोनी और ट्रंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी। धोनी ने इसी साल अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में खिताब दिलाया था। वह अगले साल एक बार चेन्नई के लिए धमाल मचाते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+