एमएस धोनी के 100 करोड़ के मानहानि केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने मानी विपक्षी पार्टी की 3 मांगें

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से जुड़े 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मद्रास हाईकोर्ट ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार की तीन एप्लीकेशन मंजूर कर ली हैं। ये सभी मांगें धोनी के बयान को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया से जुड़ी हैं।

संपत कुमार ने कोर्ट से मांग की थी कि धोनी का बयान दर्ज करने की निगरानी के लिए एक न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया जाए। इसके अलावा उन्होंने पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और उसका बिना एडिट किया हुआ वीडियो उपलब्ध कराने की मांग भी रखी थी।

ms dhoni

उनकी तीसरी मांग थी कि धोनी का बयान कोर्ट परिसर या किसी सरकारी बिल्डिंग में रिकॉर्ड किया जाए। संपत कुमार का तर्क था कि धोनी एक बड़े क्रिकेटर हैं, इसलिए उनका बयान किसी फाइव स्टार होटल या निजी बंगले में रिकॉर्ड नहीं किया जाना चाहिए।

जस्टिस के. गोविंदराजन थिलाकावती ने इन एप्लीकेशन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश पर भी विचार किया, जिसका हवाला संपत कुमार के वकीलों ने दिया था। कोर्ट ने उनकी तीनों मांगों को स्वीकार कर लिया है।

क्या धोनी के पास है कोई अधिकार?

हालांकि इस आदेश को धोनी के खिलाफ किसी तरह का फैसला नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने साफ किया है कि धोनी को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा। भारतीय कप्तान इस मामले में काउंटर-अफिडेविट दाखिल कर सकते हैं।

क्या था यह मामला?

यह मामला 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी विवाद से जुड़ा है। उस समय जांच से जुड़े रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार की कुछ टिप्पणियों में एमएस धोनी का नाम इस विवाद से जोड़ने का आरोप लगा था। धोनी ने इन टिप्पणियों को अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए संपत कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया। अब उसी मामले में धोनी का बयान दर्ज किया जाना है और संपत कुमार चाहते हैं कि यह प्रक्रिया न्यायिक अधिकारी की निगरानी में हो और इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ और कोर्ट या सरकारी बिल्डिंग में हो।

पिछले साल क्यों नहीं हुआ बयान रिकॉर्ड?

पिछले साल 11 अगस्त को जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने मामले की सुनवाई शुरू करने का आदेश दिया था और अधिवक्ता जी. जयश्री को धोनी का बयान रिकॉर्ड करने के लिए कमिश्नर नियुक्त किया था। संपत कुमार ने इस व्यवस्था का विरोध किया था। उनकी अपील को डिवीजन बेंच ने 4 नवंबर को खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट के ताजा आदेश से मामले में बयान रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+