घुटने में चोट के बाद भी नहीं रुके धोनी, आईपीएल 2023 में खेली थी ये 3 धमाकेदार पारियां

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हर जगह खेलकर अपना लोहा मनवाया है। टीम इंडिया को आईसीसी के तीन इवेंट्स में उनकी कप्तानी में जीत दर्ज करने का मौका मिला था। इसके अलावा आईपीएल में भी वह धाकड़ रहे हैं। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवां आईपीएल ख़िताब हासिल किया। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है।

पिछले कुछ सीजन से महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से पहले जैसा धमाका देखने को नहीं मिला है। हालिया सीजन में उनके घुटने में चोट भी थी। वह रन लेते समय लंगड़ा रहे थे। हालांकि धोनी ने अपनी लीडरशिप में वही काम किया, जो वह सालों से करते हुए आए हैं और यही वजह थी कि चेन्नई की जीत हुई। आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए धोनी ने तीन बार अहम पारियां खेली।

mahendra singh dhoni ipl 2023

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने 12 रनों की पारी खेली लेकिन यहाँ उनका स्ट्राइक रेट काफी ज्या रहा था। धोनी ने महज 3 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बना डाले थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट पर 217 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। धोनी ने अंत में जाकर अपनी फिनिशर वाली भूमिका निभाई। चेन्नई ने 12 रनों से मैच जीता था। माही के रन काम आ गये।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रन

धोनी ने एक और अहम पारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली। 32 रनों के लिए उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया। हालांकि धोनी के रहते भी टीम को जीत नहीं मिली। राजस्थान ने 3 रनों से मैच अपने नाम कर लिया था। इस जीत का क्रेडिट गेंदबाज संदीप शर्मा को जाता है। उन्होंने यॉर्कर गेंदों से रन बचाकर टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन

दिल्ली के खिलाफ मैच में धोनी ने ताबड़तोड़ हिटिंग की। धोनी ने महज 9 गेंदों का सामना करते हुए 20 रनों की पारी खेली। शुरुआत में चेन्नई के रन नहीं बने थे। बाद में धोनी ने अंतिम समय में टीम को 167 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से जीत मिली और धोनी के रन यहाँ भी काफी अहम थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+