IPL 2023 से पहले नए लुक में धोनी ने की प्रैक्टिस, फैंस हुए इमोशनल, आखिरी हो सकता है ये सीजन
आईपीएल का नया सीजन और धोनी का नया लुक अपनाना। ये कुछ ऐसी चीज हैं जो पिछले कुछ सीजन में हम देख रहे हैं। इस बार भी धोनी एक और अंदाज में दिखे और ये उनका अंतिम सीजन भी साबित हो सकता है।

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार एमएस धोनी को देखने के लिए आईपीएल 2023 फिर से बड़ी उत्सुकता के साथ आ रहा है। ये शायद धोनी के लिए आखिरी आईपीएल सीजन एक खिलाड़ी के तौर पर हो सकता है और इसके लिए उन्होंने अपने ट्रेनिंग को भी शुरू कर दिया है। आईपीएल से पहले धोनी के लुक पर चर्चा रहती है। एक बार तो उनकी सफेद दाढ़ी इतनी वायरल हुई थी कि धोनी को लोगों ने उम्र से ज्यादा बूढ़ा बताना शुरू कर दिया था। (Photo Credit- Twitter)
फैंस हुए क्रेजी
अब शुक्रवार को कैप्टन कूल को नए लुक में अपने अभ्यास सत्र के लिए जाते हुए देखा गया। उनकी दाढ़ी एक बार फिर से सफेद है लेकिन इस बार सॉल्ट एंड पेपर लुक में है और अब तो एमएस को नए सीजन से पहले नए लुक में देखने की भारतीय फैंस को आदत हो चुकी है। फैंस के दिलों पर एमएस धोनी ने अपने हेलीकॉप्टर शॉट, शानदार पारी और स्मार्ट रणनीतियों ने गहरी छाप छोड़ी है। इस बार धोनी जब ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे तो उन्होंने नए दाढ़ी लुक में के साथ ब्लू ट्रैकसूट पहना था। ट्रेनिंग फिल्ड से क्रिकेटर की अन्य तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुईं।
आईपीएल 2023 का इंतजार है
वायरल तस्वीरों और उनके नए लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "माही की एक छोटी सी झलक मेरे रोंगटे खड़े कर देती है.. हमेशा के लिए उनका फैन हूं।"
एक अन्य ने ट्वीट किया, 'एमएस धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह एक इमोशन हैं।'
एक और यूजर ने कहा कि आईपीएल 2023 का इंतजार है।
आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन हो सकता है
एमएस धोनी के आईपीएल 2023 के लिए जाहिर है फैंस भावुक हैं क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि यह उनकी आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग हो सकती है। यानी यह साल शायद आखिरी बार होगा जब क्रिकेट फैंस उन्हें सीएसके के लिए रन बनाते हुए देख पाएंगे। इसके बाद शायद धोनी सीएसके से जुड़े तो रहेंगे लेकिन मेंटर या किसी और भूमिका में। हो सकता है वे भी गांगुली की तरह सीएसके के पूरे क्रिकेट ऑपरेशन की कमान संभाल लें।

SA20 लीग में लेने के लिए आतुर हैं ग्रीम स्मिथ
हाल में धोनी को लेकर SA20 लीग के कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा था अगर धोनी को लेकर भविष्य में उनके सामने कोई भी ऐसा अवसर आता है जिसमें माही को साउथ अफ्रीका की नई टी20 लीग में भर्ती किया जा सके तो वे निश्चित तौर पर उनको लेना चाहेंगे। ऐसा होने से उनकी लीग की वैल्यू कई गुना बढ़ जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications