धोनी दिलाएंगे रांची वनडे में जीत! फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज और दक्षिण अफ्रीका को झटका
MS Dhoni: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे से पहले टीम इंडिया के कप्तान KL राहुल ने एक दिलचस्प बयान देकर मैच को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। धोनी ने टीम इंडिया के प्लेयर्स को डिनर के लिए भी बुलाया था। अब मैच देखने स्टेडियम आ सकते हैं।
राहुल ने माना कि अगर रांची में होने वाले इस मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में दिखाई देते हैं, तो यह खिलाड़ियों और फैन्स, दोनों के लिए बेहद खास क्षण होगा। रांची उनका होम ग्राउंड है, लोग एक झलक देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

MS Dhoni को लेकर क्या बोले कप्तान
केएल राहुल ने भी साफ कहा कि धोनी की मौजूदगी मैदान का माहौल पूरी तरह बदल सकती है। उन्होंने बताया कि धोनी के साथ खेलते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है, इसलिए उन्हें स्टेडियम में देखना खुद उनके लिए भी बड़ा मोटिवेशन होगा।
पहले वनडे को लेकर शहर में वैसे ही उत्साह है, और अगर धोनी मैच देखने आते हैं, तो भीड़ और खिलाड़ियों की ऊर्जा दोनों कई गुना बढ़ सकती है। राहुल का यह बयान साफ दिखाता है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी धोनी की मौजूदगी का असर आज भी उतना ही है जितना उनके खेले हुए दौर में था।
धोनी ने कराया प्लेयर्स को डिनर
धोनी ने भारतीय टीम को डिनर के लिए बुलाने के बाद कोहली को शहर की सैर भी कराई थी। वह खुद गाड़ी ड्राइव करके कोहली को छोड़ने के लिए गए थे। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बाद में कुछ फोटो भी सामने आए। कुछ लोगों एआई से भी सोशल मीडिया पर वायरल किये थे।
स्टेडियम में धोनी की मौजूदगी से टीम इंडिया के प्लेयर्स का हौसला भी बुलंद रहेगा। माही अपने होम ग्राउंड पर मैच के दौरान ट्रिक्स भी टीम के खिलाड़ियों को बता सकते हैं। टेस्ट सीरीज में हारने के बाद भारतीय टीम अब वनडे में पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए लीड हासिल करने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications