VIDEO: वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ फ्लाइट में नजर आए DHONI, फिर ऐसा कर जीत लिया फैंस का दिल

MS Dhoni Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंग या नहीं? इसे लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ चुकी है। आईपीएल खबरों के बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं।

फ्लाइट में परिवार के साथ नजर आए धोनी

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को इंडिगो की फ्लाइट में अपने परिवार के साथ सफर करते हुए देखा गया। काले रंग की पैंट के साथ भूरे रंग की टी-शर्ट पहने क्रिकेट आइकन सादगी से भरे हुए दिखाई दिए। 43 वर्षीय धोनी ने बैगपैक और पानी की बोतल थामे हुए अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ केबिन में एंट्री कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फैंस से हाथ भी मिलाया।

MS Dhoni 1

बताया जा रहा है परमानेंट माही मोमेंट

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने इस पल को कैद कर लिया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसका शीर्षक "परमानेंट माही मोमेंट" था, जो धोनी के प्रति फैंस के अटूट स्नेह को बयां करता है। जैसे ही धोनी विमान के केबिन में गए, यात्रियों ने स्माइल करते हुए उनका स्वागत किया और हाथ हिलाया। जिसके बाद धोनी ने प्लेन में मौजूद कुछ यात्रियों से हाथ मिलाने का काम भी किया।

वीडियो हो रहा जमकर वायरल

इस वीडियो को 'थाला फॉर ए रीज़न' वाक्यांश के साथ हाइलाइट किया गया। यह वीडियो धोनी के प्रति गहरे सम्मान और प्रशंसा को बताता है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, इंस्टाग्राम पर इसे 44 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हाल ही में धोनी ने अपने लंबे बालों को बदलकर एक नया लुक अपनाया है। जिसमें वह काफी अलग नजर आ रहे हैं।

आईपीएल खेलेंगे धोनी?

अगले साल होने वाले आईपीएल में धोनी हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सभी टीमों को 31 अक्तूबर तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है, जिसके बाद धोनी के खेलने को लेकर चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+