Lok Sabha Chunav: भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम के 3 हीरोज ने डाले अपने वोट, धोनी को देखने के लिए उमड़ी भीड़

MS Dhoni: लोकसभा चुनाव में आज छठे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। दिग्गजों ने इस दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान क्रिकेट जगत से जुड़े नामी चेहरों को भी वोट डालते देखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलने के बाद मतदान करने आए।

धोनी ने रांची स्थित पोलिंग स्टेशन पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान लोगों ने धोनी को घेर लिया और फोटो क्लिक करने लगे। माही की एक झलक पाने के लिए फैन्स की भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा घेरे में आए माही ने अपन वोट डाला।

ms dhoni

इससे पहले दिल्ली में भी एक नामी पूर्व क्रिकेटर ने वोट डाला। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और केकेआर के कोच गौतम गंभीर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गौतम गंभीर ने दिल्ली में अपना वोट डाला। इस दौरान पोलिंग ऑफिसर्स के चेहरे भी खिल उठे।

गौतम गंभीर के अलावा कपिल देव ने भी मतदान किया। उन्होंने अपना मत डालने के बाद कहा कि मुझे ख़ुशी है कि हमारे यहाँ लोकतंत्र है और हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही लोगों को चुनना चाहिए। जो हम कर सकते हैं, वह सरकार के काम से ज्यादा अहमियत रखता है।

गौरतलब है कि भारत को वर्ल्ड कप 2011 में जीत दिलाने के लिए फाइनल मैच में गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका थी। युवराज सिंह ने भी अपना भरपूर योगदान दिया था। कपिल देव साल 1984 में हुए वर्ल्ड कप के हीरो रहे हैं, उस समय इंडिया ने पहली बार कप उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+