'महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं जीता था वर्ल्ड कप,' भड़के हुए डीविलियर्स ने ऐसा किसे और क्यों कहा?
Ab De Villiers on MS Dhoni: भारतीय टीम ने साल 2011 में श्रीलंका को फाइनल मैच में पराजित करते हुए वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। उन पलों को फैन्स आज भी याद करते हैं। फाइनल मैच में धोनी के बल्ले से धाकड़ पारी आई थी।
फैन्स की जुबान पर महेंद्र सिंह धोनी नाम हमेशा रहता है। फैन्स यही मानते हैं कि धोनी ने वर्ल्ड कप जीता था। इसे लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों डीविलियर्स ने जवाब दिया है।

डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है, एक खिलाड़ी ट्रॉफी नहीं उठाता है। सोशल मीडिया पर मैं इस तरह की चीजें काफी देखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप नहीं जीता था। इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। यह बात दिमाग में रखनी चाहिए। यह मत भूलो कि बेन स्टोक्स ने 2019 में वर्ल्ड कप नहीं जीता था। यह इंग्लैंड टीम ने जीता था।
पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ने यह भी कहा कि एक वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसमें कोचिंग स्टाफ, बोर्ड मेम्बर्स, सलेक्टर्स और खिलाड़ियों का योगदान होता है। इससे पहले के वीडियो में एबी डीविलियर्स ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत को फेवरेट माना था।
गौरतलब है कि वनडे में ऑल टाइम महानतम खिलाड़ी को लेकर भी डीविलियर्स ने एक अहम बयान दिया था। उन्होंने विराट कोहली को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट माना था। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट के बड़े कीर्तिमान दर्ज हैं लेकिन डीविलियर्स ने कोहली को ही इस फ़ॉर्मेट का महानतम खिलाड़ी माना।
एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में काफी सालों तक आरसीबी के लिए क्रिकेट खेला था। आरसीबी में रहते हुए वह कोहली के अच्छे दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है। क्रिकेट छोड़ने के बाद एबीडी अपने यूट्यूब वीडियोज में खेल को लेकर प्रतिक्रिया देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications