धोनी की उम्र को धता बता रही हैं ये तस्वीरें, 42 साल में भी बने हैं 'सुपर किंग'
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से प्रशंसकों को हैरान कर रहे हैं। आईपीएल 2023 से पहले प्रैक्टिस के दौरान धोनी की बाजुओं की मसल्स ने वैसे ही लोगों का बहुत ध्यान अपनी खींचा था।
माही को इतना बल्क में आज तक नहीं देखा गया। हालांकि धोनी ने वह टूर्नामेंट घुटने की चोट के साथ खेला, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में अपनी सर्जरी कराई। लेकिन, पूर्व कप्तान एक फिर फिटनेस की राह पर हैं।

फिर से, धोनी की उम्र को धता बताने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि "यह आदमी 42 साल की उम्र में ऐसा फिट कैसे है?"
जाहिर है धोनी की फिटनेस और विनम्रता ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई है, और वह क्रिकेट के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक सच्चे आदर्श भी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इस साल पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने फैंस के लिए एक बार फिर मैदान पर लौटने का वायदा किया है।
धोनी ने कहा कि भले ही भविष्य में उन्हें शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़े, लेकिन वह आईपीएल का एक और सीजन खेलने के लिए देख रहे हैं। उनकी प्रेरणा प्रशंसकों का भरपूर प्यार और समर्थन है।
ये भी पढ़ें- स्पेन की महिला टीम ने तोड़े सारे अंदाजे, विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने का सफर कुछ ऐसा रहा
अपने बेमिसाल विकेटकीपिंग कौशल के लिए जाने जाने वाले धोनी न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श हैं, बल्कि अपने अनुभवों से वे किसी भी फील्ड में बड़े मोटिवेटर हैं। खास बात यह है कि, मैदान पर उनके कीपिंग रिएक्शन और स्किल अभी भी कायम हैं।
आईपीएल 2023 में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल किया था। इसलिए दर्शकों उनकी अगली पारी का बेसब्री से इंतजार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications