DHONI से फैन ने पूछा IPL 2026 में खेलेंगे आप? पहली बार माही ने बयां किया अपना दर्द, बता दी सच्चाई!
IPL 2026, MS Dhoni: आईपीएल और भारतीय टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। अगले साल यानी आईपीएल 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं इस बात को लेकर फैंस के बीच अक्सर बहस देखने को मिल जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मैदान पर उतरेंगे?
क्या अगले साल आईपीएल खेलेंगे धोनी (IPL 2026, MS Dhoni)
पिछले कुछ सालों में घुटने के दर्द से लगातार जूझने के बावजूद धोनी हमेशा टीम को प्राथमिकता दी है। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार चैंपियन भी बना चुके हैं। लेकिन IPL 2025 में CSK के प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने के बाद उनका अगला कदम क्या होगा ये कोई नहीं जानता है। अब इस पर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

धोनी से फैन ने पूछा सवाल
हाल ही में एक कार्यक्रम में धोनी ने अपने भविष्य पर खुलकर बात की। जब एक फैन ने ज़ोर से कहा कि आपको अभी और खेलना चाहिए सर। तो धोनी ने मुस्कान के साथ जवाब दिया कि अरे, घुटने में जो दर्द होता है उसका ख्याल कौन रखेगा? उन्होंने साफ कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए अभी समय है। धोनी ने कहा कि मुझे नहीं पता मैं खेलूंगा या नहीं। मेरे पास दिसंबर तक समय है। मैं कुछ महीनों में अपना फैसला लूंगा।
धोनी ने कराई थी घुटने की सर्जरी
साल 2011 में वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान धोनी ने 2023 में आईपीएल खिताब जीतने के बाद मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई थी। उस सीज़न में भी वे दर्द के साथ खेले और बैटिंग में निचले क्रम पर उतरते रहे, ताकि रनिंग पर कम दबाव पड़े। आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और CSK आखिरी पायदान पर रही।
धोनी जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला
इसके बावजूद चेन्नई में हाल ही में धोनी और गायकवाड़ ने टीम मैनेजमेंट के साथ आईपीएल 2026 के लिए रणनीति पर चर्चा की है। धोनी की फिटनेस, उम्र और टीम की मौजूदा स्थिति तीनों बातें उनके फैसले में अहम भूमिका निभाएंगी। फैंस चाह रहे हैं कि वो एक बार फिर "थाला" के रूप में पीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरें, लेकिन धोनी का अंदाज़ हमेशा की तरह शांत और सोच-समझकर फैसला लेने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications