Dhoni पर भी चढ़ा आजादी के अमृत महोत्सव का रंग, इंस्टाग्राम DP में दिखाई देशभक्ति

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर या वीडियो चंद मिनटों में ही तेजी के साथ वायरल होने लगता है।

नई दिल्ली, 13 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर या वीडियो चंद मिनटों में ही तेजी के साथ वायरल होने लगता है। 13 अगस्त शनिवार यानी कि आज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटस्टाग्राम डीपी को बदलने का काम किया है। धोनी के इंस्टा डीपी बदलने के साथ ही माही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

धोनी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

धोनी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

दरअसल, भारत आजादी का 75वां वर्षगांठ (75 Years of Independence) मना रहा है। इस मौके पर धोनी भी इस रंग में रंग गए हैं, जिससे देश के करोड़ों क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। वह लगातार धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत की है, जिसके तहत लोगों को देश के प्रति अपना प्यार जाहिर करने का मौका दिया जा रहा है।

'भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं'

'भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं'

कुछ दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपनी सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगा लगाने का काम करें। अब इस अभियान में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी जुड़ गए हैं। धोनी ने द्वारा डाली गई नई तस्वीर में भारतीय ध्वज दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है 'भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं'।

15 अगस्त से है धोनी का खास नाता

15 अगस्त से है धोनी का खास नाता

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 को शाम में अचानक से संन्यास का एलान कर सभी को हैरान कर दिया था। साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी का रन आउट होना आज भी फैंस की आंखे नम कर देती है। धोनी भी इस घटना के बाद बेहद मायूस नजर आए थे। धोनी अक्सर अपने फैसले से फैंस को हैरान करने का काम करते रहे हैं।

आईपीएल में खेल सकते हैं धोनी

आईपीएल में खेल सकते हैं धोनी

धोनी के फैंस एक बार फिर उन्हें बल्लेबाजी करते देखना चाहेंगे। साल 2022 के आईपीएल के आखिरी मुकाबले में टॉस के बाद इयान बिशप से धोनी ने इस पर बातचीत भी की। धोनी ने कहा कि वो इनका लास्ट मैच नहीं है, वो अगले साल भी टीम की कमान संभालेंगे। धोनी के इस बयान के बाद फैंस खुशी से झूम उठे थे। अब ऐसे में देखना होगा कि धोनी आखिरी कब तक आईपीएल में चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ खेलने में कामयाब रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+