IPL 2025 के बीच संन्यास लेंगे धोनी? पहली बार पॉडकास्ट में आकर खुद बताया सारा सच, देखें वीडियो

MS Dhoni On IPL Retirement: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार अपने घर पर हार का सामना करना पड़ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों ने सालों बाद चेन्नई को उसके घर में पटखनी देने में कामयाबी हासिल की। खासतौर दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की हार की सबसे बड़ी वजह पूर्व सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही माना जा रहा है।

क्या धोनी लेंगे संन्यास (MS Dhoni On IPL Retirement)

दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान धोनी के माता-पिता भी स्टेडियम में नजर आए। जिसके बाद माही की संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ ली। महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार पॉडकास्ट में आकर आईपीएल से अपने संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। राज शमानी के पॉडकास्ट में धोनी ने बताया कि वह इस सीजन संन्यास नहीं लेंगे और अगले सीजन भी अगर वह फिट रहे तो आईपीएल खेल सकते हैं।

MS Dhoni 1

जानिए धोनी ने क्या कहा

राज समानी से बात करते हुए धोनी ने कहा कि नहीं, अभी नहीं। मैं अभी भी आईपीएल खेल रहा हूं। मैंने इसे बहुत सरल रखा है, मैं एक बार में एक साल लेता हूं, मैं 43 साल का हूं, जब तक आईपीएल 2025 खत्म होगा, मैं 44 साल का हो जाऊंगा, इसलिए उसके बाद मेरे पास यह तय करने के लिए 10 महीने हैं कि मैं खेलूंगा या नहीं। लेकिन यह मैं नहीं तय कर रहा हूं , यह मेरा शरीर तय करता है. इसलिए, एक बार में एक साल उसके बाद हम देखेंगे कि मुझे क्या करना है।

कोच ने भी किया था संन्यास की खबरों को खारिज

सीएसके के मैच के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग कहा था कि धोनी के संन्यास का फैसला केवल धोनी का ही होगा और यह कोच का काम नहीं है कि वह इस बारे में कुछ कहें। फ्लेमिंग ने यह भी बताया कि वह अभी भी धोनी के साथ काम करके खुश हैं और धोनी अपने खेल में पूरी तरह से फिट और मजबूत हैं।

फ्लेमिंग के शब्दों से यह साफ जाहिर था कि धोनी की संन्यास को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है और वह अभी भी टीम के लिए अहम हैं। धोनी के संन्यास का सवाल हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन जैसा कि फ्लेमिंग ने कहा, यह धोनी की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह कब संन्यास लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+