IPL 2024: धोनी हुए कोहली के खास क्लब में शामिल, हार्दिक पांड्या के बर्ताव ने जीता CSK फैन्स का दिल

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके फैन्स देश के हर कोने में मिल जाते हैं। टीम जहाँ भी खेलने के लिए जाती है, वहां उनके फैन्स येलो जर्सी में दिखाई देते हैं। धोनी के लिए फैन्स की दीवानगी कुछ ऐसी ही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स आज मैच खेल रही है।

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी समय से खेल रहे हैं। दो साल चेन्नई की टीम जब बैन थी, उस समय वह पुणे से खेले थे। बाकी सभी सीजन वह चेन्नई के लिए ही खेलते रहे हैं। यह आईपीएल शायद महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है।

ms dhoni

मुंबई के खिलाफ मैच के साथ आईपीएल में महेंद्र सिंह धोने ने एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। धोनी आईपीएल में 250 मैच एक ही टीम से खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है, बड़े-बड़े खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुँच पाए।

आईपीएल में एक ही टीम से 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए इतने मुकाबले खेले हैं। कोहली के खास क्लब में अब महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हो गई है। अन्य कोई भी क्रिकेटर एक ही टीम से इतने आईपीएल मैच नहीं खेला है।

मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी के मुलाक़ात हुई। इस दौरान दोनों के बीच मस्ती देखने को मिली। पांड्या ने धोनी को गले भी लगा लिया। धोनी और पांड्या के गले लगने वाली फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फोटो तुरंत वायरल हो गया।

चेन्नई के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हार्दिक पांड्या ने ओस के प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया। मुंबई ने चेज करते हुए पिछले मैच में आरसीबी को हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+