VIDEO: बर्थडे पर महेंद्र सिंह धोनी अचानक पहुंचे फैन के घर, फिर किया कुछ ऐसा कि सब रह गए हैरान

Dhoni attends a fan birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल एक बार फिर आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल यानी कि 2023 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। अब अगले साल एक बार फिर से धोनी के पास टीम को खिताब दिलाने का मौका होगा।

वायरल हो रहा वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने फैंस के साथ नजर आते रहे हैं। कई बार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बच्चों जैसी हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, धोनी अपने फैन के जन्मदिन पर अचानक उनके घर पहुंच गए। धोनी के आने के बाद वहां मौजूद सारे लोग बेहद खुश नजर आए।

MS Dhoni 1

फैन ने काटा कैक: फैन के जन्मदिन पर धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुमित कुमार बजाज नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर हुए धोनी की तारीफ की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी गुब्बारों से सजाए गए एक कमरे में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान धोनी बिल्कुल साधारण अंदाज में नजर आए। टेबल पर रखे केक को वहां मौजूद एक फैन काटता है जिसके बाद वह धोनी को केक खिलाना चाहता है।

धोनी ने जीता दिल: लेकिन धोनी फैन को पहले अपने पिता और माता को केक खिलाने के लिए कहते हैं। इसके बाद धोनी फैन को पीछे से पकड़ लेते हैं और फिर सामने से एक शख्स जाकर उस फैन के मुंह पर केक लगा देता है। धोनी की इस बचकाना हरकत को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर माही की जमकर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+