क्रिकेट जगत में पसरा मातम, ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी का निधन, हेलमेट ने दिया धोखा
Ben Austin: ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ी फिल ह्यूज को तो सब जानते हैं, जिनको घरेलू क्रिकेट में एक मैच के दौरान गेंद लग गई थी और जान चली गई थी। अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। अब उसी तरह की एक और घटना सामने आई है और यह भी ऑस्ट्रेलिया से ही है।
ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत उस वक्त हो गई जब अभ्यास सत्र के दौरान टी20 मैच से पहले गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। 2014 फिल ह्यूज की दिल दहला देने वाली मृत्यु भी ऐसे ही हुई थी, जब सीन एबॉट की गेंद गर्दन के पीछे लगने से उस प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ की जान चली गई थी।

चोट लगने के बाद 17 वर्षीय क्रिकेटर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम मेलबर्न के दक्षिण-पूर्व इलाके फर्नट्री गली के वॉली ट्यू रिजर्व मैदान पर हुआ। बताया जा रहा है कि बेन ऑस्टिन बुधवार को इल्डन पार्क के खिलाफ होने वाले टी20 मैच की तैयारी के लिए नेट्स में अभ्यास कर रहे थे। हेलमेट पहनने के बावजूद गेंद उनके सिर और गर्दन के बीच जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल जाने से पहले मेडिकल टीम ने तुरंत उनको शुरुआती ट्रीटमेंट दिया और बाद में अस्पताल लेकर गए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। उनको लाइफ सपोर्ट पर भी रखा गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी 17 वर्षीय मेलबर्न क्रिकेटर बेन ऑस्टिन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, सोशल मीडिया पर उनके लिए एक पोस्ट किया गया।
बेन एक समर्पित खिलाड़ी थे, जिन्हें खेल से गहरा लगाव था। वह न सिर्फ क्रिकेट बल्कि ऑस्ट्रेलियाई रूल्स फुटबॉल भी खेलते थे। उन्होंने फर्नट्री गली, मुलग्रेव और इल्डन पार्क क्रिकेट क्लब्स से जुड़कर सक्रिय रूप से क्रिकेट खेला। ऑस्ट्रेलिया में हर कोई इस खबर को सुनने के बाद हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications