Most Sixes in IPL: आईपीएल में किस बल्लेबाज के नाम है सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड?
आईपीएल 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च को शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे और इसका समापन 25 मई को फाइनल के साथ होगा। एक्शन से पहले उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिनके नाम इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
आईपीएल इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीता है। इनमें से कुछ बल्लेबाजों ने तो अपने नाम छक्कों के रिकॉर्ड बनाए हैं, जो अब तक किसी अन्य बल्लेबाज के लिए चुनौती बन गए हैं। अगर बात करें सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड की तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

उनके बाद भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल के हर सीजन में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से छक्कों की बारिश की है।
क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं और 4965 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148.96 है। इसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम हैं, जिन्होंने 257 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं और 6628 रन बनाए हैं।
टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट (List of top 10 batsmen)
- 1. क्रिस गेल (357 छक्के)
- 2. रोहित शर्मा (280 छक्के)
- 3. विराट कोहली (272 छक्के)
- 4. एमएस धोनी (252 छक्के)
- 5. एबी डिविलियर्स (251 छक्के)
- 6. डेविड वार्नर (236 छक्के)
- 7. किरॉन पोलार्ड (223 छक्के)
- 8. आंद्रे रसल (209 छक्के)
- 9. संजू सैमसन (206 छक्के)
- 10. सुरेश रैना (203 छक्के)












Click it and Unblock the Notifications