5 खिलाड़ियों ने जड़े एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के, जानें इनमें शामिल 3 भारतीय कौन हैं
Most Sixes in Asia Cup: एशिया कप सितम्बर में श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट को लेकर एशिया की बड़ी टीमों के बीच उत्साह की स्थिति रहती है। एशिया कप अलग-अलग समय में विभिन्न देशों में होता आया है। पहले वनडे प्रारूप में यह टूर्नामेंट होता था, बाद में टी20 में भी इसे अपनाया गया।
हर गेम या टूर्नामेंट में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एशिया कप में भी बड़े शॉट जड़ने वाले खिलाड़ियों की तरफ नज़रें रहती हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों के आधार पर कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जो छक्के जड़ने के मामलेमे आगे हैं, टॉप 5 का जिक्र यहाँ किया गया है।

शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान से आने वाले इस आक्रामक खिलाड़ी ने अपने शॉट्स से हर गेंदबाज को डराया है। अफरीदी ने साल 1997 से लेकर 2014 तक एशिया कप में 23 मुकाबले खेले। हालांकि रन उनके बल्ले से महज 532 ही आए थे लेकिन छक्कों की संख्या 26 थी। अब भी अफरीदी लिस्ट में टॉप पर हैं।
सनथ जयसूर्या
छक्कों की बात हो और जयसूर्या का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। जयसूर्या एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में नम्बर 2 पर हैं। उन्होंने कुल 25 मुकाबले खेले और 23 छक्के जमाए। जयसूर्या ने इस दौरान 1220 रन बनाए, जो सर्वाधिक है।
सुरेश रैना
नम्बर तीन से भारतीय खिलाड़ियों का नाम शुरू होता है। सुरेश रैना ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। रैना ने एशिया कप में 13 मुकाबले खेलकर 18 छक्के जड़े। अगर वह जयसूर्या और अफरीदी के बराबर भी मुकाबले खेलते तो शायद टॉप पर उनका नाम होता। एशिया कप में रैना ने 547 रन बनाये हैं।
रोहित शर्मा
टॉप पांच में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं और वर्तमान खिलाड़ियों में वही एकमात्र नाम हैं। रोहित शर्मा ने एशिया कप वनडे में 22 मुकाबले खेलकर कुल 17 छक्के जमाए हैं। उन्होंने 6 फिफ्टी और 1 शतकीय पारी खेली है। छक्कों की संख्या अभी और आगे जाने की संभावना है।
सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। गांगुली ने एशिया कप में 13 मुकाबले खेलकर 13 छक्के जड़े। ऐसे में अगर कुछ मैच भी वह और खेलते, तो छक्कों की संख्या ज्यादा हो सकती थी। दादा के नाम इस टूर्नामेंट में कुल 518 रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications