IND Vs END: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने रचा इतिहास, बने सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे एक्टिव बल्लेबाज

India vs England, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, 15 फरवरी से राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 157 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया।

रोहित बने सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
राजकोट में शतक के बाद रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ियों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम अब 47 शतक दर्ज हो गए हैं।

Rohit Sharma

विराट कोहली सर्वाधिक शतक लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ी
ऑस्टेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक शतक (49) लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में टॉप पर अभी भी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली 80 शतक के साथ टॉप पर हैं। विराट कोहली के नाम वनडे में 50, टेस्ट में 29 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1 शतक दर्ज है।

रोहित शर्मा ने जड़ा 11वां टेस्ट शतक
रोहित शर्मा ने रेहान अहमद की गेंद पर 2 रन के साथ अपना टेस्ट शतक पूरा किया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 157 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें- 'नखरे नहीं चलेंगे...,' ईशान किशन के विवाद के बीच जय शाह ने दिया बड़ा बयान, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर कही ये बात

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+