IND vs BAN: हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से नाखुश नजर आए गेंदबाजी कोच, प्रैक्टिस सेशन में बिगड़ी बात
IND vs BAN: टीम इंडिया के नए गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले कुछ निराश नजर आए। बांग्लादेश टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपना पहला नेट सेशन किया, जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे।
हालांकि, मोर्कल हार्दिक के गेंदबाजी करने के तरीके से खुश नहीं थे और दोनों ने सुधार के लिए काफी चर्चा की। एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक स्टंप के बहुत करीब से गेंदबाजी कर रहे थे और मोर्कल इससे खुश नहीं थे।

पांड्या के रन-अप पर काम कर रहे थे मार्केल
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्वालियर में नेट सेशन के दौरान मोर्कल पांड्या के रन-अप पर काम कर रहे थे, खासकर तब जब भारतीय ऑलराउंडर अपने गेंदबाजी एक्शन का अभ्यास कर रहे थे। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोर्कल पांड्या के स्टंप के बहुत करीब से गेंदबाजी करने से खुश नहीं थे और उन्होंने पांड्या को इस बारे में समझाया।
हार्दिक के रिलीज पॉइंट पर भी काम किया
मोर्कल हर बार हार्दिक के गेंदबाजी करने के तरीके पर लगातार बात कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, मोर्कल ने हार्दिक के रिलीज पॉइंट पर भी काम किया है। हार्दिक के साथ अपना काम पूरा करने के बाद मोर्कल ने अपना ध्यान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और नए खिलाड़ी हर्षित राणा और मयंक यादव पर केंद्रित किया, जिन्हें टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारत की ओर से बुलाया गया है।
भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीती और अब उसका ध्यान रविवार से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज पर है। हर्षित राणा और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ी इस सीरीज में आईपीएल की अपनी शानदार फॉर्म को दोहराना चाहेंगे, क्योंकि बीसीसीआई चयन समिति ने उन पर भरोसा जताया है।
अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी भी इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे, जबकि यह सीरीज मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए दूसरा मौका भी है, जो लंबे समय से भारत के टी20 इंटरनेशनल मैचों से दूर हैं।
ये भी पढ़िए- T20 World Cup में आज भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications