युवराज सिंह ने पढ़ाया था क्रिकेट का पाठ! बिना शादी के ही दूसरी बार पिता बनने जा रहा ये दिग्गज

Mollie King and Stuart Broad expecting second child: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड फिर से पिता बनने वाले हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड की मंगेतर मौली किंग ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर करते हुए यह खबर शेयर की। इस जोड़े की पहली संतान बेटी अनाबेला का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था।

दूसरी बार पिता बनने जा रहा हैं ब्रॉड

शेयर की गई तस्वीर में ब्रॉड एनाबेला मौली के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर उन्होंने लिखा कि उनकी बेटी अब बड़ी बहन बनने वाली है। ब्रॉड ने पिछले साल जुलाई में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह और मौली किंग अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। दंपति का माता-पिता बनने का सफर 2022 में एनाबेला के जन्म के साथ शुरू हुआ था।

Stuart Broad 1

युवराज सिंह ने पढ़ाया था क्रिकेट का पाठ!

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़कर इतिहास रचा था। साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज ने यह कारनामा किया था। इसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की और दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए। युवराज सिंह ने उन्हें क्रिकेट का पाठ बढ़ाया, जिससे उन्हें बेहतर गेंदबाज बनने में मदद मिली।

मौली का बेबी बंप आ रहा है नज़र

मौली किंग ने सोशल मीडिया पर परिवार की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि एनाबेला जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। शेयर की गई तस्वीर में न केवल मौली का बेबी बंप नज़र आ रहा है, बल्कि ब्रॉड और उनकी बेटी एनाबेला के साथ एक प्यारा सा पल भी कैद हुआ है। यह तस्वीर कई प्रशंसकों और फ़ॉलोअर्स को पसंद आई।

फैंस दे रहे शुभमकामनाएं

इस जोड़े की घोषणा पर दोस्तों और प्रशंसकों ने खुशी और बधाई दी है। अपने नए सदस्य के लिए तैयारियों के साथ-साथ ब्रॉड और किंग अपने बढ़ते परिवार के साथ इन पलों को संजोकर रख रहे हैं। माता-पिता के रूप में उनका सफ़र खूबसूरती से आगे बढ़ रहा है। एनाबेला बड़ी बहन के रूप में अपनी भूमिका का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। परिवार का उत्साह साफ़ झलक रहा है क्योंकि वे जल्द ही एक और सदस्य का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+