बेशर्मी की सारी सीमाएं लांघ गया मोहसिन नकवी, एशिया कप ट्रॉफी के लिए भारत के सामने रख दी ऐसी शर्त

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी को लेकर ऐसी जिद पकड़ ली है, जिसे भारतीय फैंस 'बेशर्मी' की हद बता रहे हैं। एशिया कप में भारत ने जीत दर्ज की थी लेकिन वह ट्रॉफी अभी तक दुबई स्थित एसीसी हेडक्वार्टर में रखी हुई है।

नकवी का कहना है कि अगर भारत को अपनी जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी चाहिए, तो भारतीय कप्तान को खुद दुबई आकर उनसे यह ट्रॉफी लेनी होगी। इस तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड नकवी ने बेशर्मी की हदें पार करने वाली बात की है।

mohsin naqvi

नकवी ने क्या कहा

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए नकवी ने अपनी जिद दोहराई। उन्होंने कहा, "ट्रॉफी को लेकर स्थिति साफ है। अगर भारत अपनी ट्रॉफी चाहता है, तो उसे अपने कप्तान को दुबई भेजना होगा और मेरे हाथों से इसे लेना होगा।" नकवी का दावा है कि एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी सौंपने का हक सिर्फ मुझे ही है।

क्या है पूरा विवाद?

28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही एशिया कप की वह ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के दुबई ऑफिस में धूल फांक रही है।

हाथ मिलाने पर भी मचा बवाल

विवाद सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं है। फाइनल के दौरान टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ न मिलाने को लेकर भी नकवी भड़के हुए हैं। मोहसिन नकवी ने जूनियर एशिया कप में भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर भी आईसीसी (ICC) में शिकायत करने की बात कही है। उनका आरोप है कि भारतीय जूनियर खिलाड़ियों का व्यवहार 'अस्वीकार्य' था। हालांकि बर्ताव पाकिस्तानी प्लेयर्स का खराब था, खुद का बचाव करने के लिए नकवी ने भारत पर दोष मढ़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+