कोहली की तरह बनने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार था ये खिलाड़ी, भरत अरुण ने किया खुलासा

विराट कोहली जैसा बनने की ख्वाहिश लिए ये खिलाड़ी जब बॉलिंग कोच भरत अरुण के पास आया तो उन्होंने कहा कोहली की तरह बनना है कि उनके जैसा बलिदान भी देनना होगा।

 Bharat Arun

विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रभाव से बचने वाले भारतीय क्रिकेटर बहुत ही कम होंगे। किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए विराट कोहली जैसा होना अपने आप में एक सपना है। मोहम्मद सिराज भी एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं जिन्होंने विराट कोहली को देखकर अपनी क्रिकेट में बहुत सुधार किया और सफलता के नए मुकाम हासिल किए। मोहम्मद सिराज के जीवन में भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी अहम भूमिका निभाई। अरुण ने हाल ही में क्रिकबज के शो पर खुलासा किया है कि सिराज विराट कोहली की तरह बनना चाहते थे और इसके लिए भी कुछ भी करने के लिए तैयार थे।

यह तब की बात है जब वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए अपना पहला सीजन खेल रहे थे तब विराट कोहली कप्तान थे और सिराज ने 2017 में 10 विकेट भी चटकाए थे लेकिन उनका जुनून था किसी भी तरह विराट कोहली के जैसा बनना। अरुण ने बताया, आरसीबी के पहले सीजन के बाद सिराज मेरे पास आए और कहा कि सर मुझे विराट की तरह बनना है तो मैंने उनसे कहा कि अगर विराट की तरह बनना है तो आपको बहुत कुछ बलिदान करना पड़ेगा। तब सिराज ने कहा कि मुझे कुछ भी करना पड़े मैं कोहली की तरह बनना चाहता हूं।

सिराज को बाद में उनको कोहली के साथ लगातार खेलने का मौका भी मिला जिसने सिराज के करियर पर काफी प्रभाव डाला। सिराज ने कोहली के अंडर में ही 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के जरिए भारत के लिए डेब्यू किया लेकिन उस मुकाबले में 4 ओवर में 53 रन खर्च करके ये खिलाड़ी कॉन्फिडेंस खो चुका था पर विराट कोहली का विश्वास उनके ऊपर हमेशा बना रहा आने वाले सालों में कोहली ने सिराज की अच्छी तरह से देखभाल की और आरसीबी के साथ खेलते हुए इस गेंदबाज की तरक्की पर पैनी नजर भी रखी और फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस खिलाड़ी को टेस्ट मैच खेलने का मौका भी दिया जो 2020-21 में आया।

तब उस दौरे पर विराट कोहली को अनुष्का के पास अपनी आने वाली संतान के साथ होने के लिए भारत में वापस लौटना पड़ा लेकिन सिराज ने सीरीज में काफी अच्छा परफॉर्म किया था और गाबा में 5 विकेट भी चटकाए थे। भरत अरुण सिराज से प्रभावित हैं और कहते हैं कि आज वो खास खिलाड़ी हैं क्योंकि उनके पास क्षमताएं हैं और उन्हें खुद को लेकर जो विश्वास है उसने उनको वह बना दिया है जो वे इतने लंबे सफर के बाद आज बन चुके हैं।

Recommended Video

    KL Rahul के लिए ये तीन खिलाड़ी बने खतरा, जल्द करवा सकते हैं टेस्ट टीम से छुट्टी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+