IND vs SL: फाइनल में मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर, 1 ओवर में 4 प्लेयर्स को भेजा पवेलियन

India vs Sri Lanka, Final: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच में मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ने का काम किया। जसप्रीत बुमराह पहले ओवर में टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चौथे ओवर में सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर कमाल का काम किया।

एक ही ओवर में चार विकेट: मोहम्मद सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट झटटकर भारत को एक दमदार शुरुआत दिलाने का काम किया। सिराज ने दूसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया। उन्होंने मेडन ओवर फेंका। लेकिन चौथे ओवर में उन्होंने चार विकेट लेकर भारत को इस मुकाबले में काफी आगे लाकर खड़ा कर दिया है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर में तीन और विकेट लेने का कारनामा किया।

Mohammed Siraj 1

सिराज ने किया बेस्ट प्रदर्शन: मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर के स्पेल में ही 5 विकेट लेकर अपने वनडे करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिराज ने अपने दूसरे ओवर में सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+