Ind vs SL: 'क्या मियां कौन सी बिरयानी खाई थी...', सिराज ने ग्राउंड स्टाफ को दिया अपना ईनाम

India vs Sri Lanka, Final: भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हराकर आठवीं बार यह खिताब जीतने का कारनामा किया। भारत ने फाइनल मैच में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ी जीत हासिल की। साल 2023 से पहले भी भारतीय टीम सात बार इस खिताब को जीतने में सफल रही थी। भारत ने इससे पहले साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में ट्रॉफी अपने नाम किया था।

गेंदबाजों ने बरपाया कहर: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम महज 50 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज ने अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किया। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की दमदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे।

mohammed siraj 1

मोहम्मद सिराज को मिला प्लेयर ऑफ द मैच: मोहम्मद सिराज को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रवि शास्त्री ने सिराज से पूछा कि क्या मियां कौन सी बिरयानी खाई थी? इस पर सिराज ने हंसते हुए कहा कि यहां कोई बिरयानी नहीं मिलती। सिराज काफी समय से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज ने बताया कि बॉलिंग के दौरान उन्हें स्विंग मिल रही थी जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

ग्राउंड स्टाफ को दिया अपना ईनाम: मोहम्मद सिराज ने अपना ईनाम ग्राउंड्समैन को देने का काम किया। ग्राउंड्समैन ने लगातार कड़ी मेहनत की और एशिया कप को सफल बनाया। लगभग हर मैच में बारिश ने खलल डालने का काम किया। इस दौरान ग्राउंड्समैन की कड़ी मेहनत की बदौलत ही बारिश के बाद मैच का आयोजन किया जा सका। एशियाई क्रिकेट काउंसिल और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोलंबो और कैंडी के कर्मठ पिच क्यूरेटर्स और मैदानकर्मियों के लिए 50 हजार डॉलर (लगभग 41 लाख 54 हजार रुपये) भी दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+