मोहम्मद सिराज बने ICC की वनडे रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज, डेब्यू के बाद 3 साल तक टीम से रहे थे बाहर

मोहम्मद सिराज ने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया है।

Mohammed Siraj

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ICC की वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज 729 रेटिंग के साथ विश्व के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को पछाड़ दिया है। हेजलवुड 727 रेटिंग के साथ अब दूसरे पायदान पर हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 708 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वनडे के टॉप 5 गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद सिराज इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिराज ने लिए सबसे अधिक विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ सिराज ने लिए सबसे अधिक विकेट

जनवरी 2019 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज ने यह करियर की बेहतरीन रैंकिंग हासिल की है। सिराज ने पहले श्रीलंका के खिलाफ और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में 5 विकेट लिए थे। आपको बता दें कि सिराज 2019 के बाद 3 साल तक वनडे टीम से बाहर रहे थे। उन्होंने पिछले साल फरवरी में ही वनडे टीम में वापसी की थी। 28 साल के सिराज वापसी के बाद से 20 मैचों में 37 विकेट ले चुके हैं।

सिराज ने गोल्डन चांस को भुनाया

सिराज ने गोल्डन चांस को भुनाया

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज को वनडे टीम में कहीं न कहीं जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला है। वनडे टीम में बुमराह और भुवनेश्वर जैसे गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में मिले मौके को सिराज ने बखूबी भुनाया है। सिराज ने पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में 4 विकेट लिए थे तो वहीं बाद में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पहले वनडे मुकाबले में 4 विकेट चटकाए थे। अपने इसी प्रदर्शन से सिराज हाइलाइट हो गए। इस प्रदर्शन के बाद सिराज को इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

श्रीलंका और वनडे सीरीज में सिराज का प्रदर्शन

श्रीलंका और वनडे सीरीज में सिराज का प्रदर्शन

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज ने पहले श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 10.22 की शानदार औसत से 9 विकेट हासिल किए थे। इसमें एक मैच में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज के दौरान सिराज ने 5 विकेट लिए। सिराज सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेले थे। भारत ने इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया अब 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 27 जनवरी से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+