मोहम्मद सिराज ने अंतिम ओवर में 3 छक्के जड़ दिलाई भारत को जीत, लक्ष्य हासिल होने के बाद भी नहीं छोड़ा मैदान

Mohammed Siraj: ऐसा लग रहा है कि श्रीलंका दौरे पर भारतीय गेंदबाजों के बीच बैटिंग में धमाल मचाने की होड़ लगी हुई है। श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच की पहली पारी में गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में चार छक्के जमाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने धमाका कर दिया।

सिराज ने अंतिम ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर ली। सिराज ने एक मुश्किल काम को अपनी हवाई शॉट से आसान बना दिया और 32 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे।

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज का अनोखा कारनामा

भारतीय टीम को अंतिम ओवर में भारतीय टीम को 16 रनों की दरकार थी। 207 रनों का लक्ष्य था लेकिन इससे पार स्कोर पहुंचा दिया गया। सिराज ने पहली दो गेंदों पर छक्के जड़े। इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का जड़ते ही टीम इंडिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

वहां भी सिराज नहीं रुके, अंतिम ओवर को पूरा खेलना का मन बना लिया। 207 के स्कोर के बाद सिराज ने चौका जड़ा और अंतिम गेंद पर सिंगल के साथ स्कोर 214 रनों तक पहुंचा दिया। अब सवाल यह है कि जब लक्ष्य हासिल कर लिया था, तो खेलते हुए 214 रनों तक क्यों चले गए।

यह है कि मुकाबला अभ्यास करने के लिए था। जीत हो गई, तब भी खेलते रह सकते हैं। इसी वजह से सिराज ने अंतिम गेंद तक क्रीज पर रहते हुए मैच में अभ्यास करने का फैसला लिया। उनकी 32 रनों की पारी में 4 छक्के और 1 चौका देखने को मिला। सिराज ने महज 15 गेंदों में ही यह कारनामा कर दिया।

सिराज को शायद गुरनूर बराड़ वाले चार छक्के याद आ गए होंगे। उन्होंने भी दिन के अंतिम ओवर में शॉट जड़े थे। सिराज ने भी अपने हाथ खोलते हुए श्रीलंका के गेंदबाज केशरा नुवांता की धज्जियाँ उड़ा डाली। किसी ने सोचा नहीं होगा कि मुकाबले का अंत टी20 स्टाइल में होने वाला है।

जायसवाल-गिल ने भी चलाया बल्ला

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अपना बल्ला चलाया था। वह फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे। जायसवाल ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए। कप्तान शुभमन गिल ने 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+