वर्ल्ड कप में भारत के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करेगा यह खिलाड़ी, मोहम्मद कैफ ने जताया भरोसा
Mohammed Kaif on Mohammed Siraj: टी-20 में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले सूर्य़कुमार यादव वनडे टीम में अभी तक जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Mohammed Kaif on Mohammed Siraj: श्रीलंका के खिलाफ रविवार को तीसरे वनडे में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। सिराज हर एक मैच के साथ बेहतर गेंदबाज बनते जा रहे हैं। सीरीज जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की। आने वाले दिनों में सिराज वनडे मुकाबलों में भारत के लिए और विकेट चटका सकते हैं। मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन से क्रिकेट के कई दिग्गज भी खुश हैं।

मोहम्मद सिराज कर रहे हैं कमाल
वनडे क्रिकेट में नई गेंद से भारतीय टीम को विकेट लेने में पिछले साल समस्या हो रही थी। लेकिन मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने का काम किया। बांग्लादेश के खिलाफ भी सिराज ने गेंद से कहर बरपाया। ऐसे में अब सिराज के रूप में भारत के पास एक बेहतरीन गेंदबाजी का आप्शन मौजूद है।

मोहम्मद कैफ ने की जमकर तारीफ
मोहम्मद सिराज के इस धमाकेदार प्रदर्शन से कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खुश हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सिराज की तारीफ की है। सिराज को लेकर कैफ ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 'ब्रह्मास्त्र' मिल गया है। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर सिराज को लगातार भारत के लिए खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस अवसर को शानदार तरीके से भुनाने का काम किया।

सिराज को नई गेंद के साथ मिले खूब विकेट
स्टार स्पोर्ट्स पर फॉलो द ब्लूज शो में सिराज को लेकर कैफ ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने इस सीरीज में गेंदबाजी की, वह शानदार थी। सिराज के अलावा कुलदीप यादव ने भी मिले मौकों का जमकर फायदा उठाया। सिराज ने इस सीरीज़ में 4.05 की इकॉनमी से सबसे अधिक नौ विकैट लिए। इस प्रदर्शन से सिराज का मनोबल भी बढ़ेगा। तीसरे वनडे में उन्होंने सात ओवर नई गेंद से किए, जहां पर उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट लेने का काम किया। किसी भी गेंदबाज के लिए यह एक ड्रीम स्पेल है।












Click it and Unblock the Notifications