World Cup 2023: 'काश मैं अपने पापा को....', जीत के बाद भावुक हुए मोहम्मद सिराज
Mohammed Siraj Gets Emotional: न्यूजीलैंड को 70 रन से हारने के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। 19 नवंबर यानी कि रविवार के दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की कोशिश फाइनल मुकाबले को भी अपने नाम करने की होगी।
भावुक नजर आए सिराज: भारतीय टीम के स्टार युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ एक यादगार स्पेल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भी सिराज ने अपने गेंद से सभी को खासा प्रभावित किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही है।

पिता को किया याद: मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता को याद करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में उन्होंने अपने पिता की कॉल को शेयर किया और उसके साथ ही लिखा काश मैं अपने स्क्रीन पर यह देख पाता यानी कि मोहम्मद सिराज यहां साफ तौर पर अपने पिता को मिस करते हुए नजर आए। इससे पहले भी कई मौका पर मोहम्मद सिराज को अपने पिता को याद करते हुए देखा गया है। मोहम्मद सिराज के करियर को आगे बढ़ाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा था।
साल 2020 में हो गया था पिता का निधन: बता दें की मोहम्मद सिराज के पिता का निधन साल 2020 में हो गया था। पिता के निधन के बाद से ही सिराज अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को याद करते रहते हैं। मोहम्मद सिराज ने बेहद कम समय में भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है। सिराज आज भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं।
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के बाद मोहम्मद सिराज ने भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी दमदार गेंदबाजी की बदौलत मोहम्मद सिराज वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर विराजमान हैं।












Click it and Unblock the Notifications