RCB vs GT: खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक सके मोहम्मद सिराज, गेंदबाज ने किया भावुक पल का खुलासा
गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के लिए यह मैच खास था। सात साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रहने के बाद जब उन्होंने पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ गेंदबाजी की, तो वह इमोशनल हो गए। हालांकि, मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और 3/19 का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।
सिराज ने पावरप्ले में अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाया। उन्होंने पहले देवदत्त पडिक्कल और फिल सॉल्ट को बोल्ड किया, फिर डेथ ओवरों में खतरनाक फॉर्म में दिख रहे लियाम लिविंगस्टोन का विकेट चटकाया। मैच के बाद सिराज ने कहा कि, यह इमोशनल पल था क्योंकि मैंने सात साल यहां (RCB के लिए) बिताए हैं। लेकिन जैसे ही गेंद हाथ में आई, बस एक ही फोकस था- पूरी जान लगानी है।'

ब्रेक में खुद को किया तैयार
भारत की सफेद गेंद टीम से बाहर होने के बाद सिराज ने अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर खूब मेहनत की। उन्होंने कहा कि, 'लगातार खेलने की वजह से मैं अपनी गलतियों को समझ नहीं पा रहा था, लेकिन ब्रेक में मैंने अपनी बॉलिंग पर काम किया। GT जॉइन करने के बाद आशीष नेहरा सर से बात की, उन्होंने मुझे सिर्फ एंजॉय करने की सलाह दी।'
गिल और बटलर ने भी सराहा प्रदर्शन
मैच में 73 रन की शानदार पारी खेलने वाले जोस बटलर ने कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी से संतोष है, लेकिन फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। वहीं, GT कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि, 'हम 190 का टारगेट सेट करना चाहते थे, लेकिन 170 पर रोकना भी बेहतरीन काम था।
RCB कप्तान ने जताई निराशा
आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने शुरुआती विकेट गंवाने को हार की वजह बताया। उन्होंने कहा कि, 'हमने 190 का स्कोर सेट करने का प्लान बनाया था, लेकिन पावरप्ले में तीन विकेट खोना भारी पड़ा। हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन शुरुआत में विकेट न गंवाते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।' सिराज ने इस मैच में न सिर्फ अपने इमोशंस को कंट्रोल किया, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस को जीत की राह भी दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications