भारत आने के बाद एयरलाइन ने नहीं लौटाया मोहम्मद सिराज का बैग, गेंदबाज ने ट्विटर पर बयां किया दर्द

मोहम्मद सिराज ढाका से मुंबई आए थे और उनके तीन बैग थे। दो बैग मिल गए लेकिन तीसरा बैग सिराज को नहीं मिला।

Siraj

Mohammed Siraj Bag missing: बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में हार का बदला टेस्ट सीरीज जीतकर लिया। टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत मिली। इसे जिताने में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों में एक नाम मोहम्मद सिराज का भी है। अंतिम टेस्ट के बाद ढाका से वापस भारत लौटने के बाद सिराज के साथ एक चिंताजनक घटना घटी। जिस प्लेन से वह आए थे, उसने सिराज का बैग 24 घण्टों के बाद भी नहीं लौटाया। सिराज ने इन्तजार करने के बाद ट्विटर पर अपनी व्यथा बताई है।

बैग नहीं मिलने के बाद सिराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं 26 दिसम्बर को ढाका से दिल्ली होते हुए मुंबई आया था। मेरी फ्लाईट UK 182 और UK 951 थी। मैंने तीन बैग चेक इन किये थे जिनमें से 1 खो गया है। मुझे आश्वासन दिया गया था कि बैग मिल जाएगा और कुछ ही समय में पहुंचा दिया जाएगा लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। एयरविस्तार को टैग करते हुए सिराज ने लिखा कि इस बैग में मेरी सभी जरूरी चीजें थीं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस प्रक्रिया में तेजी लाएं और बैग को हैदराबाद में जल्द से जल्द मेरे पास पहुंचाएं।

इसके बाद सिराज को एयरलाइन की तरफ से ऑटो रिप्लाई आता है जिसमें उनके साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मैसेज में पूरी डिटेल मांगी जाती है। हालांकि एयरलाइन की तरफ से हर पैसेंजर को इस तरह का रिप्लाई किया जाता है। ट्विटर पर यह ऑटो रिप्लाई की तरह चलता है।

बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज मोहम्मद सिराज के लिए काफी अच्छी रही। दो मैचों में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किये। अब तक सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में अलग छाप छोड़ी है। उनके नाम 15 टेस्ट मैचों में 46 विकेट हैं। इसके अलावा 16 वनडे में उन्होंने 24 विकेट झटके हैं। टी20 क्रिकेट में सिराज के नाम 8 मैचों में 11 विकेट हैं।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चटगाँव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आसानी से हरा दिया था। ढाका में खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया को परेशानी का सामना करना पड़ा था। भारत को इस मैच में 3 विकेट से जीत मिली थी। 145 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 74 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। अश्विन और श्रेयस अय्यर ने आठवें विकेट के लिए अविजित भागीदारी कर टीम को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+