मोहम्मद शमी को मनाते-मनाते थक गईं हसीन जहां, VIDEO देख लोगों ने 'लाला' को बता डाला 'सख्त लौंडा'
Hasin Jahan New Video: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। समय-समय पर हसीन जहां अपने वीडियोज फैंस के साथ पोस्ट करती हैं। कई बार फैंस कहते हैं कि वे इन्हें और शमी को फिर एक बार वापस देखना चाहते हैं तो कई बार फैंस कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर देते हैं। एक बार फिर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया, जब शमी की बीवी ने एक नया वीडियो शेयर किया।
रूठे आशिक को मना रहीं हसीन!
हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे एक गाने पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। हसीन जहां जिस गाने पर लिप सिंक कर रही हैं उसके बोल हैं- तुमसे ओ दीवाने। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि बेवकूफ दिल मेरा। वीडियो में एक बड़ा सा दिल हसीन ने बनाया हुआ है और वे मजेदार एक्सप्रेशंस दिखाते हुए लिप सिंक कर रही हैं।

क्लिप देखकर बोले लोग- सख्त लौंडा
क्लिप देखने पर तो एक बार तो ऐसा लगा मानो वो रूठे हुए आशिक को मनाने की कोशिश कर रही हैं। इस क्लिप को पोस्ट करने के बाद फैंस इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक ने तो ये तक कह दिया कि कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन शमी भाई नहीं मानने वाले। एक यूजर ने कहा कि शमी भाई (लाला) सख्त लौंडा हैं, ऐसे नहीं पिघलेंगे। वहीं एक और ने कहा कि ये तो फालतू औरत है।
चुप नहीं बैठते शमी के फैंस
बताते चलें कि इससे पहले भी हसीन जहां ऐसे कई वीडियोज पोस्ट कर चुकी हैं, जिनसे ऐसा लग रहा था, मानो वो शमी की ओर इशारा कर रही हों। हालांकि, शमी के फैंस कभी भी चुप नहीं बैठते और समय समय पर उनके पोस्ट पर रिएक्शन देते रहते हैं। इसी तरह फैंस ने इस वीडियो पर भी रिएक्शन देते हुए शमी को सख्त लौंडा ही बता डाला। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications