'कभी नहीं सोचा था कि चोट इतनी ज्यादा होगी', Mohammed Shami का छलका दर्द, वापसी पर कही ये बात
Mohammed Shami Injury Big Update: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पैर की चोट के कारण 2023 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। मोहम्मद शमी को नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान चोट लगी थी और फरवरी 2024 में उनके टखने की सफल सर्जरी हुई थी। फिलहाल शमी नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी की तारीख अभी भी तय नहीं हुई है।
कब तक होगी मैदान पर वापसी
हाल ही में कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान शमी ने अपनी वापसी पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में शामिल होने से पहले वह घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं। शमी ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि मैं कब वापसी करूंगा। मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं, लेकिन भारतीय जर्सी पहनने से पहले आप मुझे बंगाल की जर्सी में देखेंगे। मैं बंगाल के लिए 2-3 मैच खेलूंगा और पूरी तरह से तैयार होकर आऊंगा।

चोट पर शमी ने दिया अपडेट
अपनी चोट के बारे में बताते हुए शमी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी गंभीर होगी। उन्होंने बताया कि कभी नहीं सोचा था कि चोट इतनी गंभीर होगी। मेरी प्लानिंग टी 20 विश्व कप के बाद सर्जरी कराने की थी। लेकिन वनडे विश्व कप के दौरान चोट और गंभीर हो गई और मैंने इसके साथ खेलने का जोखिम नहीं उठाया। यहां तक कि डॉक्टरों ने भी कहा था कि चोट जितनी गंभीर हो जाएगी और उसे ठीक होने में उतना ही समय लगेगा।
बंगाल के लिए खेलेंगे शमी
शमी भारत से पहले घरेलू क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। वह आने वाले समय में बंगाल के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह से वापसी करने से पहले उनकी तैयारी का हिस्सा है। मोहम्मद शमी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार करियर रहा है। उन्होंने 64 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 229 विकेट लिए हैं और 101 वनडे में 195 विकेट लिए हैं। टी 20 में उन्होंने 23 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इसके अलावा शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 970 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications