मोहम्मद शमी ने अगरकर को जमकर लताड़ा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम से बाहर रखने पर फूटा गुस्सा

Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनको टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अजित अगरकर ने शमी के बारे में कोई अपडेट नहीं होने के बारे में कहा था, जिस पर अब पलटवार हुआ है। अगरकर ने कहा था कि शमी की फिटनेस या किसी चीज के बारे में अपडेट नहीं है।

शमी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और उन्होंने चयनकर्ताओं को साफ़ संदेश दे दिया था कि फिटनेस का कोई मुद्दा नहीं है लेकिन फिर भी वह टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं चार दिन का क्रिकेट खेल सकता हूं, तो 50 ओवर का क्यों नहीं? अगर मैं फिट नहीं होता, तो एनसीए में होता, रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहा होता। सलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है।

mohammed shami

Mohammed Shami की दो टूक

PTI के अनुसार भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अपडेट देना मांगना मेरा काम नहीं है। मेरा काम एनसीए में जाकर काम करना है। यह उनका काम है और उनको अपडेट किसने दिया या नहीं, मुझे नहीं पता। मेरी जिम्मेदारी यह नहीं है। इस बयान को अगरकर से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि अपडेट नहीं होने की बातें अगरकर ने ही कही थी। सलेक्शन के बाद प्रेस वार्ता में भी अगरकर ही आते हैं।

अगरकर ने कहा था कि शमी के बारे में मेरे पास कोई अपडेट नहीं है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में जरूर खेला है, लेकिन पिछले दो-तीन सालों में ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। मुझे लगता है कि उन्होंने बंगाल के लिए एक मैच खेला था और दलीप ट्रॉफी में भी एक मैच खेला है।

तीनों प्रारूप से बाहर हैं Mohammed Shami

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी तीनों प्रारूप में टीम से बाहर चल रहे हैं, आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इंग्लैंड दौरे से भी वह बाहर ही थे और अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनको अनदेखा किया गया है, हालांकि शमी वापसी के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+