'ऐसा नहीं होना चाहिए था..,' फाइनल से पहले किस बात को लेकर दुखी हुए मोहम्मद शमी, मैच के बाद किया खुलासा

South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में सात विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान मोहम्मद शमी ने अपने एक ही प्रदर्शन से रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में विराट कोहली को भी कड़ी टक्कर दी, जिस दिन कोहली, सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों को पीछे छोड़कर 50 शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने, उसी दिन शमी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

शमी ने 57 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसके बाद विश्व कप के इतिहास में वह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए। शमी ने केवल 17 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) के 19 पारियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 17 मैचों में शमी ने 12.90 की औसत, 5 से अधिक की इकॉनमी रेट और 15.33 की स्ट्राइक रेट से 54 विकेट लिए हैं।

world cup 2023

वह एक वनडे मैच में 7 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बने। शमी के नाम अब क्रिकेट विश्व कप इतिहास में चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा हो गया है, जो किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क तीन बार पांच विकेट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

विश्व कप 2023 के अब तक छह मैचों में शमी ने 23 विकेट लिए हैं, जोकि एक संस्करण में किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2011 विश्व कप में जहीर खान के 21 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए विकेट चार्ट में टॉप पर जगह बना ली है। उनके विकेट 9.13 की औसत से आए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन बार पांच विकेट और एक बार चार विकेट लिए हैं।

दरअसल, बुधवार को शमी के लिए सब कुछ अच्छा नहीं रहा। एक समय ऐसा भी आया, जब वह 29वें ओवर में केन विलियमसन का आसान कैच छोड़ते ही सभी की नजरों में आ गए। मैच के बाद शमी ने कहा कि, 'उसका कैच छूटा, बहुत खराब लगा। वो कैच नहीं छूटना चाहिए था (जब मैंने उसका कैच छोड़ा तो मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे उसे नहीं छोड़ना चाहिए था)।'

लेकिन तीन ओवर बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए विलियमसन का विकेट लिया। गेंदबाजी योजना के बारे में उन्होंने कहा, 'ध्यान गति बढ़ाने की कोशिश करने और यह देखने पर था कि क्या वे इसे हवा में मार रहे हैं।' 'यह एक मौका था जिसे हमें लेना था।'

शमी विश्व कप में भारत के पहले चार मैचों में शामिल नहीं थे, इससे पहले उन्होंने ग्रुप फेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-54 के आंकड़े के साथ धर्मशाला में प्रभावशाली प्रवेश किया था। उन्होंने इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले तीन मैचों में 11 और विकेट लिए।

तेज गेंदबाज ने कहा कि, 'मेरी वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुई।' अब तक 23 विकेटों के साथ शमी केवल छह मैचों में ही टूर्नामेंट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने कहा कि, 'हम बहुत विविधताओं के बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं अभी भी इसे पिच करने और नई गेंद से विकेट लेने में विश्वास रखता हूं।'

शमी ने कहा कि, 'यह आश्चर्यजनक लगता है।' 'पिछले दो विश्व कप, हम (सेमीफाइनल में) हार गए। कौन जानता है कि कब हमें मौका मिलेगा, इसलिए हम इसके लिए सब कुछ करना चाहते थे, एक मौका जिसे हम जाने नहीं देना चाहते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+