IND vs AUS: क्या मोहम्मद शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे? जानिए नया अपडेट
IND vs AUS: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। हालांकि जिस मकसद से वह भारत में रुके थे, वह अब पूरा हो गया है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है।
उधर मोहम्मद शमी ने भी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए वापसी कर ली और आते ही मैदान पर तहलका मचा दिया। शमी ने इस मैच में कुल 7 विकेट झटके और बंगाल को जीत दिलाई। शमी ने अपना यह प्रदर्शन फैन्स को समर्पित कर दिया। अब वह भी ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हो सकते हैं।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें, तो शमी पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ट्रेवल कर सकते हैं। हालांकि यह तय नहीं है कि दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा अथवा नहीं। पर्थ में पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को शुरू हो रहा है। भारतीय टीम इसमें मजबूत इलेवन के साथ उतरने का प्रयास करने वाली है।
हालांकि शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन ने कुछ और ही कहा था। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि ऑस्ट्रेलिया में दूसरे टेस्ट के बाद शमी टीम में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया ट्रेवल करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो समय काफी है। पहले टेस्ट के बाद आठ दिनों का गैप है और बाद में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
रोहित शर्मा को लेकर भी सिर्फ खबरें ही सामने आ रही हैं। आधिकारिक रूप से कुछ भी साफ नहीं हुआ है कि क्या वह पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे? सौरव गांगुली ने रोहित को सलाह देते हुए कहा था कि अब बच्चे का जन्म हो गया। आपको बधाई हो तथा टीम के साथ आपको होना चाहिए।
शुभमन गिल के चोट भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। भारत ए के खिलाफ मैच अभ्यास के दौरान शुभमन गिल को फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी। वह कैच ले रहे थे और ऊँगली में चोट खा बैठे। अब पहले टेस्ट मैच में वह बाहर हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications