'शायद मेरे नसीब में,' मोहम्मद शमी ने बयां किया टूटे दिल का हाल, दुखी होकर लिया अहम फैसला

Mohammed Shami: टीम इंडिया से लगातार बाहर होने के बावजूद टॉप लेवल पर खेलने की भूख खत्म नहीं हुई है। भारतीय टीम में खेलने के लिए शमी लगातार प्रयास कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में उनको सलेक्ट नहीं किया गया। इसके बाद अब सफेद गेंद सीरीज में टीम आनी है। शमी ने टीम से बाहर रहने का दर्द बताया है।

बंगाल और असम के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के समय उन्होंने अपनी किस्मत को कोसा है। रेव स्पोर्ट्ज से बातचीत में शमी ने अपने प्रयासों को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम इंडिया में वापसी करने के लिए अपनी तरफ से की जी रही कोशिशों पर भी बयान दिया। कल्याणी में वह मुकाबला खेल रहे थे।

mohammed shami

भावुक हो गए Mohammed Shami

असम के खिलाफ मैच के बाद शमी ने कहा कि जो मेरे नसीब में लिखा है, वही होगा। शायद किस्मत में यही था कि मैं यहां कल्याणी में बंगाल के लिए खेलूं और मैं वही कर रहा हूँ। मैं सिर्फ क्रिकेट खेल सकता हूँ, बाक़ी चयन मेरे हाथ में नहीं है। मैं बार-बार यह नहीं सोच सकता कि मुझे टीम इंडिया में क्यों नहीं चुना जा रहा।

आईपीएल में इस बार शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने कैश डील के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स में भेज दिया है। 10 करोड़ की बड़ी रकम के साथ शमी को लखनऊ ने टीम में शामिल किया है। इसका मतलब यही है कि पिछली बार के खराब प्रदर्शन के बावजूद उनकी प्राइस में कोई कमी नहीं आई है। लखनऊ के साथ उनके सफर पर नजरें सभी की रहेंगी।

Mohammed Shami ने सलेक्शन पर दी प्रतिक्रिया

टीम इंडिया में सलेक्शन नहीं होने को लेकर इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि मैं इस बारे में सोचता नहीं हूँ। अगर कभी कॉल आएगा, तो मैं हमेशा की तरह फिर से अपना खून-पसीना देश के लिए झोंक दूँगा। भारत के लिए खेलना हमेशा मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद शमी ने अहम फैसला लेते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की बात कही है। यह टी20 टूर्नामेंट 26 नवंबर से शुरू हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+