'प्यारी बेटी मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं', बेटी के नाम मोहम्मद शमी का इमोशनल पोस्ट वायरल

Mohammed Shami Gets Emotional Post: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी के फॉर्म को देखते हुए युवा खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा जताया। मोहम्मद शमी का अब एक इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहा है।

बेटी आयरा के साथ तस्वीर वायरल (Mohammed Shami Gets Emotional Post)

बेटी आयरा शमी के जन्मदिन के मौके पर मोहम्मद शमी ने दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। आयरा ने इस साल 10वां साल पूरा कर लिया है। हालांकि शमी इस खास मौके पर अपनी बेटी के साथ नहीं रह सके, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर कीं। सोशल मीडिया पर फैंस मोहम्मद शमी के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

Mohammed Shami 1

बेटी को लेकर इमोशनल हुए शमी

मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि डार्लिंग डॉटर, मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम देर रात तक बातें करते, हंसते और खासकर तुम्हारा डांस देखते। यकीन नहीं होता कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो। मैं तुम्हारे लिए जीवन में सिर्फ और सिर्फ खुशियां चाहता हूं। भगवान तुम्हें प्यार, शांति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य से नवाजे - आज और हमेशा। हैप्पी बर्थडे।

ऐसी रही है शमी की पारिवारिक जिंदगी

बता दें कि शमी की पारिवारिक जिंदगी पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं चल रही है। 2014 में शमी ने हसीन जहां से शादी की थी और 2015 में उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ था। लेकिन 2018 में हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाए। जिनमें घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अन्य कानूनी मामले शामिल रहे। इसके बाद से शमी और हसीन जहां अलग-अलग रह रहे हैं। अब तक दोनों का आधिकारिक तलाक नहीं हुआ है, लेकिन बेटी आयरा अपनी मां के साथ रहती हैं।

हाल ही में कोर्ट ने आदेश दिया कि शमी को हर महीने 4 लाख रुपये गुज़ारे भत्ते के तौर पर देना होगा - जिसमें पत्नी और बेटी का खर्च शामिल है। दूसरी ओर शमी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है और आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फिटनेस को लेकर भी सवाल उठे, जिसकी वजह से उन्हें इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+