मोहम्मद शमी का बदला! घातक स्पेल से दिया BCCI को करारा जवाब, T20 टीम में जगह न मिलने के बाद बरपाया कहर
Mohammed Shami: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए जब टीम इंडिया की घोषणा हुई, तो फैंस को तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं देखकर निराशा हुई। चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर रखा, लेकिन इस दिग्गज गेंदबाज़ ने चुप रहने के बजाय अपने प्रदर्शन से ही चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर और कोच गौतम गंभीर को करारा जवाब दिया है।
टी20 टीम से बाहर होने के कुछ ही घंटों बाद, मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैदान पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेलते हुए, शमी ने सर्विसेज के खिलाफ हुए मुकाबले में सनसनी मचा दी।

Mohammed Shami ने झटके कितने विकेट
शमी ने अपनी क्लास दिखाते हुए मात्र 13 रन खर्च किए और 4 अहम विकेट झटके। उनका यह कारनामा बताता है कि टी20 फॉर्मेट में भी उनकी धार अभी भी बरकरार है। उनकी स्विंग, गति और सटीक यॉर्कर के सामने सर्विसेज के बल्लेबाज बेबस नज़र आए।
शमी लगातार भारतीय टीम में वापसी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और घरेलू सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, बार-बार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ता उनकी फॉर्म को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।
सलेक्टर्स के खिलाफ आया था मोहम्मद शमी का बयान
शमी ने कुछ समय पहले सलेक्टर्स के खिलाफ बयान दिया था कि मुझसे फिटनेस को लेकर कोई बात नहीं करते हुए टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से उनको टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। बाद में बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि इंग्लैंड दौरे से पहले शमी से बात हुई थी।
शमी ने भी कहा था कि टीम में शामिल होना मेरे हाथ में नहीं है लेकिन मैं घरेलू क्रिकेट खेलता चला जाऊँगा। वह मेरे हाथ में है। इसी वजह से शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए जा रहे हैं। देखना होगा कि मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में कब तक वापसी का मौका मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications