Hasin jahan: हसीन जहां ने की इंतकाम की तैयारी, मोहम्मद शमी को देने जा रहीं कड़ी टक्कर? सोशल मीडिया पर दिया हिंट
Hasin Jahan Latest Update: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां के बीच का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है, और अब पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है, जिससे सबकी नजरें एक बार फिर उन पर टिक गई हैं। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प कदम उठाया है।
दरअसल, हसीन जहां की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रहा है, उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 308K फॉलोअर्स हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही अकाउंट को फॉलो किया है, और वह है- आरके होम्स जयपुर (RK Builders Jaipur), यह अकाउंट जयपुर की एक रियल एस्टेट कंपनी का है, जो घर खरीदने और बेचने में माहिर है।

क्या नए घर की तलाश में हैं हसीन जहां?
अब सवाल यह उठता है कि हसीन जहां नए घर की तलाश में हैं या फिर इस फॉलोइंग के पीछे कुछ और ही वजह है? क्या यह संकेत है कि वह अपने जीवन में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं? क्या मोहम्मद शमी से उनका रिश्ता अब एक नया मोड़ लेने वाला है? इस फॉलोइंग के बाद फैंस के जहन में इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दिए हिंट पर उठे कई सवाल
सोशल मीडिया पर इस कदम ने हलचल मचा दी है, और कुछ लोग इसे हसीन जहां का "इंतकाम" मान रहे हैं। क्या वह शमी को मानसिक रूप से चुनौती देने के लिए इस कदम को उठा रही हैं? क्या वह अपने जीवन में नए अवसरों की ओर बढ़ रही हैं? सोशल मीडिया पर दिए गए इस हिंट के बाद यह सवाल हवा में तैर रहे हैं।
हालांकि, हसीन जहां ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी यह एक छोटी सी एक्टिविटी सबके लिए एक बड़ा इशारा हो सकती है।
कब हुई हसीन जहां और शमी की पहली मुलाकात?
दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।
इसके बाद 2015 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, इसके बाद दोनों की जीवन में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसका परिणाम ये हुआ कि साल 2018 में दोनों अलग हो गए थे। हसीन जहां ने शमी पर तमाम तरह के आरोप भी लगाए। फिलहाल दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications