'तुझे जान से मार देंगे, सरकार कुछ नहीं कर पाएगी', IPL के बीच Mohammed Shami को मिली धमकी, की ये डिमांड
Mohammed Shami Death Threat: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंद फेंकने की तैयारी कर रहे थे, उधर मेल आया- 'एक करोड़ दो, वरना मार दिए जाओगे'! आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बीच, जब पूरा देश क्रिकेट के खुमार में डूबा है, एक ऐसा मेल आया जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी हिला कर रख दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 'जान से मारने की धमकी' और साथ में 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग का ईमेल मिला है।

मेल में क्या लिखा था?
हालांकि धमकी भरे मेल की पूरी सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है, पुलिस सूत्रों के अनुसार मेल में सीधे तौर पर कहा गया- 'तुझे जान से मार देंगे, सरकार कुछ नहीं कर पाएगी!' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आदेश पर सोमवार यानी 5 मई को दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि शमी की ओर से उनके भाई हसीब ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का नाम राजपूत सिंधर बताया गया है।
मामला दर्ज, अपराधी कौन?
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शमी (Mohammed Shami Update) के भाई हसीब की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ईमेल भेजने वाले का नाम 'राजपूत सिंधर' बताया गया है - एक ऐसा नाम जो पहली बार पुलिस रिकॉर्ड में सामने आया है, लेकिन इस मेल की भाषा और मंशा ने इसे एक गहरी साज़िश का शक दे दिया है।
FIR इन धाराओं के तहत दर्ज की गई:
- IPC धारा 308(4) - हत्या का प्रयास
- आईटी एक्ट 66D - साइबर धोखाधड़ी
- आईटी एक्ट 66E - निजता का उल्लंघन
मैदान में दबाव, मैदान के बाहर भी खतरा
शमी इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। मैदान पर चुनौती पहले से कम नहीं, अब ये ईमेल जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
सिर्फ शमी नहीं, गंभीर भी निशाने पर
इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को भी इसी तरह की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गंभीर को ये मेल 22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) के बाद भेजा गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। गंभीर के निजी सचिव द्वारा DCP को भेजे गए मेल में लिखा गया- "मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। सुरक्षा बढ़ाई जाए।"
अब सवाल ये है...
- क्या यह सिर्फ एक सनकी की हरकत है या किसी बड़ी साज़िश की शुरुआत?
- क्या यह आतंकवाद से जुड़ी साजिश है या फिर क्रिकेट की दुनिया में किसी गहरे रंजिश का परिणाम?
- और सबसे अहम - क्या खिलाड़ी अब मैदान पर सुरक्षित हैं?
आईपीएल जैसे हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को धमकी मिलना केवल एक साइबर क्राइम नहीं, बल्कि पूरे स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की सुरक्षा पर सवाल है। अब देखना है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी इस तूफ़ान से कैसे बाहर निकलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications