T20 World Cup 2022: अभी भी वर्ल्ड कप खेल सकते हैं शमी, ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका के खिलाफ दिखाना होगा दम

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम स्टैंडबॉय खिलाड़ी में शामिल हैं। शमी को टी-20 टीम में फिलहाल जगह नहीं दी गई है। भारत वर्ल्ड कप में चार तेज गेंदबाजों के साथ हिस्सा लेगा।

नई दिल्ली, 13 सितंबर। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम स्टैंडबॉय खिलाड़ी में शामिल हैं। शमी को टी-20 टीम में फिलहाल जगह नहीं दी गई है। भारत वर्ल्ड कप में चार तेज गेंदबाजों के साथ हिस्सा लेगा। इन गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि टीम इंडिया शमी का चयन नहीं कर एक बड़ी गलती कर दी है।

Recommended Video

    T20 WC: Mohammed Shami को टीम से बाहर करने की असली वजह आई सामने | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    मोहम्मद शमी का शानदार रहा है प्रदर्शन

    मोहम्मद शमी का शानदार रहा है प्रदर्शन

    टी-20 की बात करें तो इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली टीम गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। नई गेंद के साथ शमी ने अधिकतर मुकाबलों में टीम को सफलता दिलाने का काम किया था। इतना ही नहीं कई मौकों पर अंत के ओवरों में भी शमी ने अपनी गेंदबाजी के दम पर मैच को गुजरात के पक्ष में लाने का कारनामा किया था।

    ऑस्ट्रलिया पिचों पर कारगार साबित हो सकते थे शमी

    ऑस्ट्रलिया पिचों पर कारगार साबित हो सकते थे शमी

    कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों का कहना है कि मोहम्मद शमी जैसा गेंदजबाज जिसके पास पेस की कमी नहीं है, वह ऑस्ट्रेलिया में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते थे। दिग्गजों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों में शमी अपनी धारदार गेंदबाजी से विकेट चटकाने का काम कर सकते थे। शमी तेज गति से गेंद डालते हैं और ऑस्ट्रेलिया की अधिकतर पिच ऐसे गेंदबाजों के लिए मददगार होती है।

    इस तरह अभी भी टीम में हो सकती है एंट्री

    इस तरह अभी भी टीम में हो सकती है एंट्री

    मोहम्मद शमी का नाम भले ही वर्ल्ड कप की टीम में स्टैंडबॉय खिलाड़ी में है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में अगर इन दोनों सीरीज के छह मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है और वह अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल होते हैं तो उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह दी जा सकती है।

    टीम में हो सकता है फेरबदल

    टीम में हो सकता है फेरबदल

    भारतीय चयनकर्ता अभी भी वर्ल्ड कप की टीम में फेरबदल कर सकते हैं। ऐसे में मोहम्मद शमी के पास शानदार मौका है कि वह खुद की काबिलियत के दम पर टीम में अपनी एंट्री पा सके। रवि बिश्नोई एक और युवा भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्हें स्टैंडबॉय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। रवि बिश्नोई ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस कारण उन्हें एशिया कप में खेलने का मौका भी दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+